फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   सजने लगे घाट, बनने लगीं वेदी

सजने लगे घाट, बनने लगीं वेदी

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। दीपों का पर्व दीपावली बीतते ही प्रत्यक्ष देवता सूर्य की पूजा की तैयारी शुरू हो गई हैं। बिहार के बाद पूर्वांचल का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार बन चुके सूर्य पष्ठी को लेकर स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत सक्रिय हैं। नगर पंचायत नदी के घाटों की सफाई और पथ प्रकाश की व्यवस्था में जुट गया है।
विज्ञापन

उपनगर के बथूआ नदी के घाटों पर बृहस्पतिवार को छठ की वेदी बनाने वालों की भीड़ देखी गई। नगर के लोग सुबह कुदाल खांची लेकर नदी के घाटों पर अपनी वेदी तैयार करने के लिए पहुंच रहे हैं। 20 नवंबर को पड़ने वाली सूर्य पष्ठी के पांच दिन पहले ही नदी का एक किमी घाट वेदियों से पट गया है। छठ पूजा में बांस की नई सूपेली और खांची का प्रयोग होता है। बांसफोड़ दिन रात नई सूपेली और खांची बनाने में जुटे हैं। अवस्थी की बांसफोड़ महिला राजमति ने बताया कि सूपेली और खांची बनाई जा रही है। हम जितना खांची बनाते हैं कम ही पड़ जाती है। छठ पूजा पर बहुत अच्छी कमाई होती है। राजमति का पूरा परिवार खांची और सूपेली बनाने में दिन रात जुटा है। नगर पंचायत प्रशासन इस बार छठ को लेकर काफी चौकन्ना है। नपं अध्यक्ष ने कहाकि सभी घाटों पर रोशनी और सफाई की व्यवस्था होगी। घाटों को बराबर करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed