{"_id":"68-52949","slug":"Deoria-52949-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास की बागडोर युवाओं के हाथों मेंः हरिनाथ प्रसाद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास की बागडोर युवाओं के हाथों मेंः हरिनाथ प्रसाद
Deoria
Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बरहज। ग्राम नरंगा में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र ने अपना स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। युवाओं से सृजनात्मक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की गयी।
मुख्य अतिथि पूर्व प्रधानाचार्य हरिनाथ प्रसाद ने कहाकि नेहरू जी के आदर्शों पर चल कर ही उनके सपनों को साकार किया जा सकता है। देश और समाज के विकास की बागडोर युवाओं के ही हाथों में है। नेहरू युवा केंद्र युवाओं को ऐसे कार्यों से जोड़ने का कार्य कर रहा है। लेखाकार त्रिलोकी नाथ तिवारी ने कौमी एकता सप्ताह की जिम्मेदारी केंद्र के एनवाईसी को सौंपी। कहाकि युवा ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करें। युवा सप्ताह में कमजोर वर्ग दिवस, महिला दिवस, सांस्कृतिक दिवस, संकल्प दिवस के रूप में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। सरस्वती वंदना रेहाना परवीन, स्वागत गीत कल्पना तिवारी व एकता गीत खुशबू तिवारी ने प्रस्तुत किया। इसमें हृदयानंद पांडेय, जीतेश्वर चौबे, अजय दुबे, दीनदयाल, सुष्मिता आदि रहे।