फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   5000 शिक्ष्ाकों की दिवाली फीकी

5000 शिक्ष्ाकों की दिवाली फीकी

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। ग्रांट न मिलने के कारण प्राथमिक, उच्च प्राथमिक तथा खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) को दीपावली पर भी वेतन नहीं मिल पाया। सोमवार की शाम तक वेतन की आस में शिक्षक इंतजार करते रहे और अंत में मायूस होकर घर लौटना पड़ा। वेतन न मिलने से शिक्षकों की दीपावली फीकी रहेगी। वहीं, लेखाधिकारी ने कहा कि जल्द ही वेतन मिल जाएगा। जबकि शिक्षकों का कहना है कि ‘का वर्षा जब कृषि सुखाने’।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में करीब पांच हजार शिक्षक हैं। इनके अलावा 20 बीईओ भी जनपद में तैनात हैं। इन्हें उम्मीद थी कि दीपावली के पूर्व वेतन मिल जाएगा। वे काफी आशान्वित थे लेकिन उम्मीदों पर पानी फिर गया। सोमवार की शाम तक वेतन मिलने की कोई सूचना नहीं मिली। यही हाल बीईओ का रहा। इन्हें तो सितंबर का भी वेतन अभी तक नहीं मिला है। इनको दो महीने का वेतन मिलने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इनकी उम्मीदों पर भी पानी फिर गया।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला महामंत्री विजय सिंह ने कहा कि सभी त्योहारों में ऐसे ही होता है। शिक्षकों को वेतन समय से वेतन दिए जाने के प्रति विभाग संवेदनशील नहीं है। खंड शिक्षा अधिकारी संघ के मंत्री महेंद्र प्रसाद ने कहा कि दुर्गापूजा पर भी उन्हें समय से वेतन नहीं मिला था। इस महत्वपूर्ण पर्व पर वेतन न मिलने से दिक्कतें बढ़ गईं हैं। वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा ने बताया कि शिक्षकों का डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। बिल बनाने को लेकर शासन स्तर से हुए कुछ परिवर्तन के चलते दिक्कतें आईं हैं। बिल तैयार है जल्द ही वेतन का भुगतान कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मनाएंगे दीपावली
मईल। भारत साक्षर प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के ब्लाक अध्यक्ष राम मनोहर शर्मा की अध्यक्षता में प्रेरकों की बैठक हुई। इसमें प्रेरकों ने 18 माह से मानदेय न मिलने पर रोष प्रकट किया। कहा कि बीइओ भागलपुर के कारण भुगतान बाधित है। हमने दीपावली न मनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed