फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्रीजी की जयंती

धूमधाम से मनाई गई बापू और शास्त्रीजी की जयंती

Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
Deoria
Deoria Updated Wed, 03 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री का जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। झंडारोहण कर सभी राजनीतिक, गैर राजनीतिक दलों, संस्थाओं में बापू और शास्त्री को याद किया गया। विविध कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। जिसमें प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। लोगों ने दोनो महापुरुषों के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर डीएम ने माल्यार्पण कर नमन किया। कहा कि देश की एकता एवं अखंडता को कायम रखना अपने कर्तव्यों व दायित्वों का ईमानदारी पूूर्वक निर्वहन करना ही जन्म दिवस मनाने का उद्देश्य होना चाहिए। इस मौके पर शासकीय अधिवक्ता सतीश मणि त्रिपाठी, एडीएम राजकेश्वर, एसडीएम रामानुज सिंह समेत कई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भी मौजूद रहे। जिला न्यायालय के सभागार में जिला जज अशोक कुमार ने झंडारोहण कर राष्ट्रपिता और पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया। इस मौके पर उमाशंकर पासी, आरएन मौर्य, रमापति मौर्य, सिंहासन गिरी, हरेन्द्र प्रताप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं पुलिस लाइन में अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश पाल सिंह ने झंडारोहण कर बापू और शास्त्री को याद किया। राष्ट्रगीत के अलावा विविधि कार्यक्रम भी हुआ। विकास भवन में परियोजना निदेशक आरपी सिंह, डीडीओ हरिश्चंद्र, कृषि विभाग डीडी जितेन्द्र मोहन, बेसिक शिक्षा में बीएसए, डीआईओएस कार्यालय में जिला विद्यालय निरीक्षक, पीडब्लूडी में एक्सिईएन और नगरपालिका में नपाध्यक्ष ने झंडारोहण किया। रोडवेज और जिला अस्पताल में भी जयंती मनाई गई। जिला कलेक्ट्रेट बार एसो. ने अधिवक्ता भवन पर बृजबांके तिवारी की अगुवाई में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इस मौके पर गिरीश पति त्रिपाठी, हरेन्द्र मिश्र, दशरथ पांडेय, चंद्रदेव पांडेय समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विस्मिल्लाह लारी की अध्यक्षता में बापू और शास्त्री की जयंती मनायी गई। इस मौके दो दर्जन से अधिक की संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे। शहर कांग्रेस कमेटी की तरफ से नौशाद अहमद खां की देखरेख में कैलाशपुर लेन नंबर दो में भी बापू व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर आसिफ इकबाल, दिनेश सिंह, एकलाख अहमद, अभिषेक सिंह, रामाश्रय यादव मौजूद रहे। इसी तरह कैंप कार्यालय पर सपा नेताओं ने दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई। इस मौके पर बेचूलाल चौधरी, अंबिका यादव, योगेन्द्र यादव, अमरेन्द्र यादव, विजय पांडेय समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने अपने कार्यालय पर बैठक कर बापू और शास्त्री की जयंती मनाई। चित्रगुप्त मंदिर पर चित्रगुप्त सभा ने दोनों महापुरुषों को याद किया। इस मौके बागेश्वरी, अखिलेश्वर, अरुण, ओमप्रकाश, हरिशंकर श्रीवास्तव समेत सभा के सैकड़ों लोग मौजूद रहे। लोकतंत्र रक्षक सेनानियों ने सेनानी भवन पर कार्यक्रम आयोजित में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री को याद किया। इस मौके पर रामाज्ञा चौहान, रमजान अली, प्रेमनारायण श्रीवास्तव, हद्य नारायण जायसवाल, रामछबिला मिश्रा, रामअधार गुप्ता, अनिरुद्ध मिश्र मौजूद रहे। राजक ीय इंटर कालेज के सभागार में प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा की देख-रेख में बापू व शास्त्री की जयंती मनाई गई। विद्यालय के छात्रों ने विविधि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस मौके पर विद्यापति पांडेय, श्रीप्रकाश तिवारी, जगदीश नारायण सिंह, रमेश सिंह, गोविन्द सिंह मौजूद रहे। एसएसबीएल इंटर कालेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर प्रधानाचार्य डा. अजय मणि त्रिपाठी पुष्प अर्पित किया। इस मौके पर सृष्टी त्रिपाठी, अनिल मिश्र, राजेश मिश्र, आयुष तिवारी, दीपक चौरसिया, उज्जवल सिंह मौजूद रहे। सिंधी मिल कालोनी में बागेश्वरी सेवा शिक्षण संस्थान में बापू और शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य ममता श्रीवास्तव, सूरज प्रसाद आर्या, सुमन शर्मा, नेहा यादव, श्वेता वर्मा मौजूद रहे। इसी तरह सहायता प्राप्त अनुसूचित जाति प्राथमिक विद्यालय भरौली बाजार में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मिश्रीलाल यादव समेत सभी अध्यापक गण मौजूद रहे। कृषक इंटरमीडिएट कालेज विशुनपुर कला में भी बापू और शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर प्रधानाचार्य मंगल मणि त्रिपाठी, संतोष वर्मा, योगेन्द्र पांडेय, सुभाष यादव, रामरेखा यादव मौजूद रहे। प्रभावती देवी इंटर कालेज कतरारी में अनिल यादव की अध्यक्षता में दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई गई। इस मौके पर रामछबिला यादव, श्रवण यादव, सुनील यादव, राघवेन्द्र, दुर्गेश मौजूद रहे। रोजगार सेवक संघ ने भी अरुण मिश्र की अध्यक्षता में बापू व शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर कन्हैयालाल प्रजापति, ब्रम्हदेव मिश्र, सर्वेश भारती, सत्यप्रकाश सिंह, सुनील द्विवेदी मौजूद रहे। ह्यूमन राइट्स की तरफ से बेलडाड़ रोड पर ओमप्रकाश केजरीवाल के नेतृत्व में गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस मौके पर उमेश पासवान, सरदार मिश्र, रमाशंकर मिश्र, मोती पासवान भी मौजूद रहे। कंचनपुर प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक कार्यालय तरकुलवा में अभिषेक त्रिपाठी, बीआरसी पर विजयानंद की देखरेख में जयंती मनाई गई। इसके अलावा बालपुर श्रीनगर पाठशाला पर उदयभान शर्मा, मोहन शर्मा, विजय लक्ष्मी, गुलशन निशान और मीरा भारती ने बापू और शास्त्री की जयंती मनाई। इंदूपुर प्रतिनिधि के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गौरीबाजार में शाकिर हुसैन, डा. एसपी सिंह, दिलीप सिंह, आनंद शर्मा और सत्तार आलम ने गांधी और शास्त्री की जयंती मनाई। गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार बाहर सिंह श्रीनेत इंटर कालेज इंदूपुर में प्रधानाचार्य डा. रणधीर सिंह की अध्यक्षता में बापू व शास्त्री जयंती मनाई गई। इस मौके पर रवि सिंह, बृजेश सिंह, सुरेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed