{"_id":"68-48864","slug":"Deoria-48864-68","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका बेखबर, बस्ती में भरा पानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका बेखबर, बस्ती में भरा पानी
Deoria
Updated Sun, 16 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। 48 घंटे से हो रही बरसात ने शहर में बाढ़ जैसा हालत पैदा कर दिया है। शहर के आधा दर्जन मुहल्लों के सैकड़ों घरों में पानी घुस गया है। इससे शहरवासियों की जिंदगी नारकीय हो गई है। नाला साफ न होने के कारण ऐसी नौबत आई है।
उधर नगरपालिका के सफाईकर्मी काम छोड़ मौज काट रहे हैं। शनिवार को दूसरे दिन भी तेज बारिश हुई। इससे सरकारी दफ्तरों, आवासों, और स्कूलों में पानी भर जाने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के वार्ड नंबर 15 उमानगर दक्षिणी में दो दर्जन घरों में पानी घुसा है। लोगों का अपने ही घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। यहां के रामभवन चौहान, वशिष्ट पाठक, कृष्णा मणि, नागेंद्र पांडेय, इसरावती के मकान में पानी घुस गया है। ये मुहल्लेवासी नपा से जलनिकासी का इंतजाम की गुहार लगा रहे हैं। लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। वार्ड नंबर एक अंबेडकर नगर में भी दर्जनों मकान जलमग्न हैं। यहां के मंटू सिंह, संजय, मकसूदन मणि, प्रेमचंद्र पासवान के घर में पानी घुस गया है। वार्ड नंबर दो में सड़क पर पानी चढ़ गया है। जिससे चंद्रशेखर मिश्र, डा. एके वर्मा, विनोद दीक्षित और अशोक के दरवाजे तक पानी पहुंच गया है।