फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9th class student molested and beaten up for reprimanding her

Deoria News: नौवीं की छात्रा से छेड़खानी, उलाहना देने पर की मारपीट

Mon, 08 Jan 2024 11:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 08 Jan 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
9th class student molested and beaten up for reprimanding her
खुखुंदू। कोचिंग क्लास से घर जा रही नौवीं कक्षा की एक छात्रा से रविवार को मनचलों ने छेड़खानी की। छात्रा ने आपबीती घर जाकर बताई तो छात्रा ने चाचा ने मनचलों को टोका। सोमवार को मनचले कस्बे स्थित उनकी दुकान पर आए और मारपीट कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो मनचलों को हिरासत में ले लिया और छात्रा के चाचा की तहरीर पर आसना निवासी अभिषेक चौबे और प्रवीण चौबे के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
विज्ञापन


खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 17 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा है। रविवार को वह कोचिंग क्लास कर घर लौट रही थी। रास्ते में दो मनचले उसे देखकर फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगे। छात्रा ने विरोध जताया तो धमकी देते हुए भाग निकले। घर पहुंचने के बाद छात्रा ने घटना के बारे में परिजनों को बताया।
विज्ञापन

चाचा ने मनचलों को ऐसी हरकत करने से मना किया। यह बात उन्हें नागवार गुजरी और सोमवार को दोनों कस्बे स्थित उनकी दुकान पर पहुंचे और मारपीट करने लगे। इस बीच मौके पर भीड़ जुट गई। काफी देर तक कस्बे में अफरातफरी मची रही। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को थाने लेकर आई। इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed