देवरिया-कुशीनगर में 94.6 फीसदी वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के लिए गुरुवार को हुए चुनाव में देवरिया और कुशीनगर में कुल 94.6 फीसदी वोट पड़े।
देवरिया में कहीं से कोई विवाद की खबर नहीं है। शांतिपूर्वक मतदान पर जिला प्रशासन ने चैन की सांस ली। चुनाव में अद्धसैनिक बल तैैनात किए गए थे।
देर रात तक मतपेटिकाएं कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट स्थित स्ट्रांग रूम में जमा की गईं।देवरिया में कुल 17 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
इनमें 16 मतदान केंद्र ब्लॉक मुख्यालयों में और एक जिला पंचायत परिसर में था। प्रेक्षक के अलावा जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव, एसपी प्रभाकर चौधरी सुबह से ही दल-बल के साथ मतदान केंद्रों का जायजा लेते रहे।
कहीं जगहों पर प्रभावशाली लोग मतदाताओं को लुभाने में लगे थे। मतदान केंद्रों के बाहर राजनैतिक दलों के कार्यकर्ताओं की चहल पहल रही। अपने प्रत्याशियों के आगे एक लिखने की मनुहार करते लोग देखे गए।
देवरिया में 2368 मतों के सापेक्ष 2209 मत पड़े। इसमें 1299 पुरूष और 910 महिला मतदाता शामिल हैं। शाम चार बजे के बाद मतपेटिकाओं को कलेक्ट्रेट में लाया गया।
इस बाबत डीएम अनिता श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है। कहीं से कोई विवाद की सूचना नहीं हैं।