फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आठ वर्षों नवरात्र में मूर्ति स्थापना कर रहे इरशाद

आठ वर्षों नवरात्र में मूर्ति स्थापना कर रहे इरशाद

Fri, 12 Oct 2018 10:36 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
आठ वर्षों नवरात्र में मूर्ति स्थापना कर रहे इरशाद
इरश्ााद - फोटो : अमर उजाला
बरियारपुर। इरशाद अहमद मुस्लिम हैं, लेकिन नवरात्र में उपवास रखते हैं। मां दुर्गा की प्रतिमा रखकर सांप्रदायिक सद्भाव की दुआ मांगते हैं। वह होली-दीपावली के साथ ईद, बकरीद, मुहर्रम भी पूरी आस्था के साथ मनाते हैं। कई वर्षों से हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल बने इरशाद अहमद से दोनों धर्म के लोगों का खासा लगाव है। जाति-धर्म के नाम पर आस्तीनें चढ़ाने वालों के लिए इरशाद नजीर हैं। रामपुर कारखाना ब्लॉक के महुआपाटन निवासी इरशाद अहमद महुआपाटन घाट चौराहे पर जनरल स्टोर की दुकान से जीविकोपार्जन करते हैं। महुआपाटन चौराहे पर वर्ष 2010 में दशहरे पर दुर्गा प्रतिमा को लेकर विवाद हो गया। अगले वर्ष नवरात्र में चौराहे पर दुर्गा मां की प्रतिमा कोई नहीं रख रहा था तो इरशाद अहमद आगे आए। अपने खर्चे से नवरात्र के एक दिन पहले मां की प्रतिमा लाकर रखी। प्रथम दिन उपवास रखकर मां का पूजन किया। नवरात्र के नौंवे दिन कन्याओं का भोजन कराकर हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की। उसके बाद से वह हर वर्ष नवरात्र में महुआपाटन चौराहे पर दुर्गा मां की प्रतिमा रखकर पूजा-पाठ करते हैं। हर रोज हरि नाम प्रभात फेरी में कीर्तन गाते हैं। मंदिर में जाकर पूजा करते हैं। इरशाद बताते हैं कि राम-रहीम में कोई अंतर नहीं है, हम दोनों को मानते हैं। बचपन से ही दशहरे को देखते हुए मेरे मन में मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा भाव पैदा हुआ। 2011 से मां दुर्गा की प्रतिमा रख रहा हूं। इस बार भी चौराहे को झालर से सजाते हुए दुर्गा मां की प्रतिमा रखेंगे। व्रत के साथ मूर्ति विसर्जन के दिन कन्याभोज कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed