{"_id":"5a5a3cdc4f1c1bf9408b49f0","slug":"91515863260-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड ने दो महिलाओं की जान ली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड ने दो महिलाओं की जान ली
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
सिविल लाइंस रोड पर रात में कोहरे के चलते राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया।
जिले में अलग-अलग थानाक्षेत्रों में कड़ाके की ठंड में दो महिलाओं की मौत हो गई। भाटपाररानी थानाक्षेत्र के ग्राम जगहथा में शनिवार को तड़के अलाव ताप रही 60 वर्षीय महिला मंगरी देवी की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि वह रात में खाना खाकर सोई थीं। तड़के पांच बजे उसे ठंड लगने से कंपकंपी होने लगी। परिजन उसे तत्काल अलाव जलाकर तपाने लगे। वह अलाव के पास गिर पड़ी और मौत हो गई। परिजनों ने शव का दाह संस्कार कर दिया। वहीं दूसरी ओर, सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़रा दीगह गांव की रहने वाली बदामी देवी की तबीयत शनिवार की शाम अचानक बिगड़ गई और कंपकंपी होने लगी। घरवाले महिला को अलाव के पास ले गए, लेकिन राहत नहीं मिली। इसके बाद इलाज के लिए भटनी पीएचसी पर ले जा रहे थे कि रास्ते में बदामी की मौत हो गई। घरवालों का कहना है कि महिला की ठंड लगने से मौत हुई है।
गांववालों ने पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद की मांग की है। वहीं दूसरी ओर, ठंड का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दिन में निकली धूप भी कोई असर नहीं छोड़ पा रही है। शाम होते ही गलन बेतहाशा बढ़ती जा रही है। लगातार कई दिनों से पड़ रही ठंड से हर कोई परेशान हैं। ठंड से बचाव के इंतजाम नाकाफी हैं। कंबल वितरण में भी भेदभाव का आरोप लग रहा है।
शनिवार को दोपहर एक बजे के बाद हल्की धूप निकली। इसके पहले सर्द हवा और शीतलहर ने सभी को परेशान कर रखा था। धूप निकलते ही लोग छतों और लॉन में आ गए। लेकिन सूर्यदेव ज्यादा देर तक मेहरबानी नहीं दिखाई। थोड़ी देर में बादलों के बीच छिप गए। इसके बाद गलन इस कदर बढ़ी कि लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। पारा छह डिग्री सेल्सियस पर कायम है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अभी कुछ दिनों तक ठंड का कहर बरकरार रहेगा। ठंड ने लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है। मौसम की बेरुखी की शहर की रौनक भी फीकी पड़ गई है। सड़कों पर आवाजाही काफी कम हो गई है। शाम होते ही तो सड़कें सूनी हो जा रही हैं। दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। मकर संक्रांति करीब है। लेकिन इसका असर बाजार में नहीं दिख रहा है, खरीददार नहीं आ रहे हैं।