फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अधिवक्ताओं ने घेरा डीएम आफिस

अधिवक्ताओं ने घेरा डीएम आफिस

Wed, 20 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
अधिवक्ताओं ने घेरा डीएम आफिस
दीवानी कचहरी का मुख्य गेट बंद कर वकीलो ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। एसपी के बिगड़े बोल से नाराज अधिवक्ताओं ने बुधवार को डीएम कार्यालय का घेराव किया। अधिवक्ताओं के आने से पहले ही डीएम ने अपने कार्यालय के बाहर लगे दोनों चैनलों को बंद करा दिया। इससे अधिवक्ताओं का आक्रोश और भड़क गया। अधिवक्ताओं ने चैनल को जोर-जोर से हिलाकर नाराजगी जताई। फिर भी चैंबर में बैठे अफसरों के कान पर जूं नहीं रेंगा। इसके बाद एसडीएम सदर राकेश सिंह ने चैनल के भीतर से अधिवक्ताओं से ज्ञापन लिया।
विज्ञापन

सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को एसपी ने अधिवक्ताओं से बिगड़े स्वर में बात की थी। इससे नाराज सदर तहसील के अधिवक्ताओं ने एसपी के खिलाफ नारेबाजी की थी। बुधवार को यह मामला और तूल पकड़ लिया। दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने समर्थन में डीएम कार्यालय का घेराव किया। इसके पहले दीवानी न्यायालय गेट पर ताला लगा दिया था ताकि पुलिसकर्मी न कर पाएं। जिला बार एसोसिएशन की संघ भवन में अध्यक्ष विद्यासागर मिश्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार की घटना की कड़े शब्दों में निंदा की गई। सदर तहसील के अधिवक्ताओं के समर्थन में न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय भी लिया गया। मंत्री राधाकृष्ण शुक्ल ने कहा कि किसी भी अधिवक्ता के मान-सम्मान पर आंच नहीं आने दिया जाएगा। उपाध्यक्ष नीतेश कुमार पांडेय ने कहा कि एसपी राकेश शंकर ने कार्यभार संभालते ही अधिवक्ताओं पर टिप्पणी की थी। लगता है कि एसपी अधिवक्ताओं से नाराज हैं। उन्हें सबक सिखाना ही पड़ेगा। दिवाकर नाथ त्रिपाठी ने कहा कि एसपी के स्थानांतरण तक आंदोलन जारी रहेगा। अखिलेश पांडेय ने कहा कि ऊंचे पद पर बैठे अधिकारी को अशोभनीय भाषा नहीं बोलनी चाहिए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भाषण भूषण गुप्ता ने कहा कि अधिवक्ताओं को सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति भी लायर, एडवोकेट कह कर पुकारते हैं। इस दौरान नर्वदा चौहान, सुभाष राव, अजीत तिवारी, राधेश्याम पटेल, प्रमोद निषाद, बेचू चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed