{"_id":"59e63a414f1c1b76678b63b9","slug":"91508260417-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमदारी से निकाय चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक कर निकाय चुनाव की रणनीति बनाई। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह राकेश ने कहा कि निकाय चुनाव पूरी दमदारी से लड़ा जाएगा।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के टिकट के लिए जिन कार्यकर्ताओं ने आवेदन कर रखा है। कमेटी अपने स्तर से परीक्षण कराएगी। देखा जाएगा कि आवेदकों ने क्षेत्र की जन समस्याओं को लेकर कितनी बार आंदोलन किया है। क्षेत्र में इनकी लोकप्रियता क्या है। ऐसे जिताउ एवं मजबूत दावेदारों के तीन-तीन नामों का पैनल बनाया जाएगा। इन नामों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजा जाएगा। कहा कि इस समय कांग्रेस इंदिरा गांधी जन्म शताब्दी वर्ष समारोह मना रही हैं। यूपी कांग्रेस भी मंडलवार समारोह आयोजित कर रही है। गोरखपुर मंडल में 23 अक्टूबर को गोरखपुर क्लब में समारोह मनाया जाएगा। रामजी गिरी ने कहा कि 2019 में भाजपा को अपनी औकात पता चल जाएगी। इस दौरान कौशल तिवारी, ऋषिकेष मिश्र, अरविंद शाही, जवाहर लाल चौहान, राशिद अंसारी, जुलेखा खातून आदि मौजूद रहीं।