फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण

परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण

Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण
देवरिया। तमाम कोशिशों के बावजूद परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की कार्यप्रणाली में बदलाव नहीं आ सका है। बीएसए के निरीक्षण में पठन-पाठन का माहौल खराब मिला। कई शिक्षक बगैर कारण बताए अनुपस्थित मिलें, एक प्रधानाध्यापक को निलंबित, जबकि नौ शिक्षकों का वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित किया गया। एक स्कूल में दो शिक्षक गैरहाजिर मिले। केवल वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित किया गया। इसको लेकर महकमे में चर्चाओं का माहौल है।
विज्ञापन

बीएसए उपेंद्र कुमार ने प्राथमिक विद्यालय डमर भिस्वा के प्रधानाध्यापक ओंकारनाथ यादव, सहायक अध्यापक दिनेश कुमार और बदरून्निसा का वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित, शिक्षामित्र वंदना और रेखा सिंह का मानदेय काटने का निर्देश दिया। प्राथमिक विद्यालय बखरा में प्रधानाध्यापक अनुपमा यादव गैरहाजिर मिलने पर निलंबित किया गया। प्राथमिक विद्यालय ककवल की सहायक अध्यापक पूनम शर्मा की अनुपस्थिति पर एक दिन का वेतन काटने, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुंवर बखरा में प्रधानाध्यापक शालिनी तिवारी और सहायक अध्यापक स्वाति सिंह अनुपस्थित मिली। बच्चों का नामांकन, उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता खराब मिला। प्रधानाध्यापक शालिनी तिवारी, सहायक अध्यापक संजू देवी, स्वाति सिंह और पुनीता त्रिपाठी का वार्षिक वेतन वृद्धि बाधित, प्राथमिक विद्यालय चोरखरी के सभी शिक्षकों का वेतन रोका गया। प्राथमिक विद्यालय मटिरही की शिक्षामित्र सुनीता अनुपस्थित मिली। सोनिया शुक्ला का चाइल्ड केयर लीव की स्वीकृति फर्जी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed