{"_id":"59c2a3a74f1c1b28688b59ac","slug":"91505928103-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन से गिरकर छात्रा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चलती ट्रेन से गिरकर छात्रा घायल
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। सदर रेलवे स्टेशन पर बुधवार की सुबह चलती ट्रेन से एक छात्रा गिरकर घायल हो गई। साथ की छात्राओं ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। यहां गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है। सूचना के बाद परिवार के लोग भी पहुंच गए हैं।
चौरीचौरा थानाक्षेत्र के बरही गांव के कतवारू की 20 वर्षीय बेटी मोनिका देवरिया में किसी कोचिंग सेंटर में बीसीए की तैयारी करती है। बुधवार की सुबह वह देवरिया आई थी। यहां से वापस जाने के लिए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इंटरसिटी एक्सप्रेस को पैसेंजर ट्रेन समझकर उसमें बैठ गई, लेकिन जब उसे पता चला कि यह चौरीचौरा में नहीं रुकेगी तो वह चलती ट्रेन से कूद गई। इससे उसे गंभीर चोट लग गई। वहां मौजूद उसके साथ की कुछ छात्राओं ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। परिवारवालों को भी सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद परिवारवाले देवरिया पहुंचे। चिकित्सकों ने उसकी हालत खतरे के बाहर बताया है। जीआरपी एसओ का कहना है कि छात्रा गलती से ट्रेन में बैठ गई थी। चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में वह घायल हुई है।