{"_id":"59b02ea94f1c1bf87f8b468e","slug":"91504718505-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारी संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारी संघ
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ का धरना बुधवार से शुरू हो गया। कार्यालय में अटैच सफाई कर्मचारियों को फील्ड में तैनात करने की मांग की गई। बकाया भुगतान नहीं होने पर ताला बंद करने की चेतावनी दी।
विकास भवन परिसर में 11 बजे से सफाई कर्मचारियों की जुटान हुई। इसके बाद धरना शुरू कर दिया। जिलाध्यक्ष मनोज राजभर ने कहा कि हक की लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं है। जिला मंत्री शौकत अली ने कहा कि पंचायत कार्यालय में अटैच सफाई कर्मचारियों को हटाया जाए। उन्होंने कहा कि बकाया भुगतान नहीं हुआ तो डीपीआरओ कार्यालय में ताला बंदी की जाएगी। जिला संरक्षक वृद्धिचंद्र ने कहा कि निलंबित कर्मचारियों को बहाल नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार करेंगे। मोहनलाल शर्मा ने कहा कि मांगों को हर हाल में पूरा करना होगा। इसके लिए सफाई कर्मचारी एकजुट रहें। इस दौरान हरदेव यादव, रामनिवास यादव, देवी पांडेय, जयकिशुन चौरसिया, निरंजन प्रसाद, सुभाष यादव, धर्मेंद्र कुमार आदि रहे।