{"_id":"598c9c4c4f1c1b2b038b4765","slug":"91502387276-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटी कटने की अफवाह फैलाने वाले तीन धराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोटी कटने की अफवाह फैलाने वाले तीन धराए
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एकौना। गांव में चोटी कटने की अफवाह फैलाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने अफवाह फैलाने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया। युवक गांव के एक लड़की की चोटी कटने की फर्जी सूचना प्रसारित कर रहे थे।
बुधवार की रात रमपुरवा गांव में अचानक चोटीकटवा आने की सूचना पर लोग भयभीत हो गए। गांव के कुछ युवकों ने दूसरे टोले में चोटी काटे जाने की भ्रामक खबर फैला दी। महिलाएं और लड़कियां चोटी कटने के डर से घरों में छिप गईं। कुछ लोग चोटी कटने वाली लड़की को देखने पहुंचे तो सूचना झूठी निकली। पुलिस गांव में पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। जांच में पता चला कि कुछ युवकों ने जानबूझ कर शरारत करने को चोटी काटे जाने की खबर फैला दी। पुलिस ने गांव में ताबड़तोड़ छापामारी कर अफवाह फैलाने वाले युवकों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि चोटी काटे जाने की सूचना भ्रामक थी। अफवाह फैलाने वाले युवकों को हिरासत में लिया गया है। युवकों पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सोशल मीडिया पर नजर जमाए हुए है। भ्रामक खबर फैलाने वालों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।