{"_id":"597cbe444f1c1b86038b4800","slug":"91501347396-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुश्ती देखने के लिए दो गांव के युवक भिड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुश्ती देखने के लिए दो गांव के युवक भिड़े
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। जमुआ नंबर दो गांव में पूर्वांचल के महिला और पुरुष पहलवानों ने जोर आजमाया। ग्राम प्रधान गोरे खां की ओर से शनिवार को विराट दंगल का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर, नेपाल, गाजीपुर, मऊ, दिल्ली, इलाहाबाद के पहलवानों ने जोर आजमाया। पहला जोर गाजीपुर के वकील और सलेमपुर के मुकेश यादव के बीच हुआ। वकील ने मुकेश को पटखनी दे दी। मऊ के नागेंद्र और मधवापुर के सोनू के बीच मुकाबला हुआ। नागेंद्र ने बाजी मारी। अयोध्या के मनोज और दिल्ली के नागेंद्र के बीच मुकाबला काफी रोचक रहा। नागेंद्र ने मनोज को आसमान दिखा दिया। महिला पहलवानों ने भी जोर आजमाया। शमशाद मलिक और रामपुर बुजुर्ग के प्रधान पारस चौहान ने पहलवानों का हाथ मिलाकर खेल का शुभारंभ किया। विजेता पहलवानों को आयोजक मंडल की ओर से पुरस्कार दिया गया। इस दौरान छोटेलाल पासवान, फिरोज, शेराज, रामध्यान, महफूज आलम, पन्नेलाल यादव, शेषनाथ आदि मौजूद रहे। वहीं, दंगल के दौरान रामपुर बुजुर्ग और मधवापुर के युवक आपस में मारपीट कर लिए। इसकी वजह से कुछ देर तक दंगल प्रभावित रहा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करने वाले युवक भाग गए।
विज्ञापन