फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विद्युत उपकेंद्र पर नगरवासियों का प्रदर्शन

विद्युत उपकेंद्र पर नगरवासियों का प्रदर्शन

Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर नगरवासियों का प्रदर्शन
सलेमपुर। बिजली कटौती से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इससे नाराज नगरवासियों ने विद्युत उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया और विभागीय कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप मढ़ा। कटौती में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दिया। एसडीओ प्रभुनाथ को लोगों ने मांगों का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बिजली कटौती से नगर से लेकर गांवों में हाहाकार मचा हुआ है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को बिजली नहीं होने पर रतजगा करना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी इसमें सुधार नहीं हो रहा है। गुरुवार को नगर के युवक सभासद प्रदीप यादव के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकल फाल्ट समय से ठीक नहीं होने और बार-बार लोगों के निजी कार्यों के लिए बिजली आपूर्ति बंद की जाती है। जिम्मेदारों के सह पर प्राइवेट लाइनमैन मनमानी पर उतारू हैं। दिन और रात मिलाकर 12 से 14 घंटे मात्र बिजली आपूर्ति मिल रही है। इसमें भी एक-एक घंटे पर कटौती हो रही है। शिकायत करने पर कर्मचारी मेन सप्लाई ही इस तरह से मिलने की बात कह रहे है। अघोषित हो रही बिजली कटौती बंद नहीं होती है तो नगर के लोग विद्युत उपकेंद्र पर आंदोलन करेंगे और इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। प्रदर्शन करने वालों में प्रतीक मिश्रा, दीपक कुमार, राजू बरनवाल, सुनील शर्मा, सत्येंद्र राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed