{"_id":"594e9a044f1c1b9e598b467a","slug":"91498323460-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस के चल रहीं खाद बीज की दुकान सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस के चल रहीं खाद बीज की दुकान सीज
Updated Sat, 24 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। जिला कृषि रक्षा अधिकारी और एसडीएम ने खाद बीज के दुकानों पर छापामारी की। छापामारी की खबर पर कई दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। जांच में एक दुकान बिना लाइसेंस के मिली, जिसे अधिकारियों ने सीज कर दिया।
शनिवार को खाद बीज के दुकानों पर छापामारी की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी रतन शंकर ओझा और उपजिलाधिकारी घनश्याम ने रुद्रपुर गौरीबाजार रोड स्थित एक खाद बीज के दुकान की जांच की। दुकान का लाइसेंस ठीक नहीं मिला। कृषि विभाग की ओर से पूर्व में जारी लाइसेंस की अवधि समाप्त हो चुकी थी। दुकानदार धड़ल्ले से कीटनाशक दवा और खाद बेचते हुए मिला। उन्होंने दुकान को सीज कर लाइसेंस ठीक कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने नगर के आदर्श चौराहा और मुख्य बाजार में भी खाद बीज के दुकानों की जांच की।