{"_id":"6071e48f8ebc3ee64917dfe4","slug":"90-persons-found-corona-positive-one-died-deoria-news-gkp391559458","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में कोरोना संक्रमित मिले 90 लोग, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में कोरोना संक्रमित मिले 90 लोग, एक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। प्रतिदिन संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शनिवार को 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि कोरोना संक्रमित एक महिला की मेडिकल कालेज गोरखपुर में मौत हो गई।
जनपद में विभिन्न प्रांतों तथा महानगरों से आने वालों की जांच के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7160 हो गई है। जबकि 6711 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 98 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण बढ़ने के बावजूद कार्यालयों व सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ लग रही है। बिना मॉस्क के लोग घूम रहे हैं और शारीरिक दूरी का पालन भी नहीं कर रहे हैं। कोरोना से संक्रमित 161 लोग होम आइसोलेशन में हैं। एक्टिव केस की संख्या 351 हो गई है।
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित 12 पॉजिटिव
देवरिया। जिला अस्पताल में एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच की जा रही है। इस केंद्र पर शनिवार को 193 लोगों की जांच की गई। इसमें आरटीपीसीआर तथा एंटीजन टेस्ट शामिल है। इसमें सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित 12 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सभी को होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। कोविड-19 हास्पिटल एमसीएच विंग के नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि कोविड लेवल-वन व टू केे मिलाकर शनिवार को चार मरीज थे, जिसमेें दो को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पीएचसी प्रभारी समेत आठ स्वास्थ्य कर्मी संक्रमित
भाटपाररानी। नगर स्थित पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी सहित आठ स्वास्थ्य कर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शनिवार को सभी होम आइसोलेशन में चले गए। भाटपाररानी पीएचसी पर ओपीडी महिला संविदा कर्मचारी की देखरेख में चल रहा है। इलाज कराने आए क्षेत्र के दर्जनों मरीज पूरे दिन भटकते रहे। जानकारी होने पर लोग पीएचसी परिसर में घुसने से कतरा रहे हैं। देहात क्षेत्रों में यह तेजी से पांव पसार रहा है। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि जिनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है वे इस समय होम आइसोलेशन में हैं।
जनपद में 90 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगी है। संक्रमित लोगों के संपर्क में आने वालों की भी जांच कराई जा रही है। रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर भी लोगों की जांच कराई जा रही है। सैंपलिंग भी बढ़ा दी गई है। इसके अलावा एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन करने को कहा है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ