फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   9 hours power cut due to fault in line

तार टूटने से नौ घंटे ठप रही चालीस से अधिक गांवों की बिजली

Tue, 12 Jul 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
9 hours power cut due to fault in line
तार टूटने से नौ घंटे ठप रही चालीस से अधिक गांवों की बिजली
विज्ञापन

लार। रविवार की रात में ग्यारह हजार वोल्टेज का तार टूट कर गिरने से पूरी रात चालीस से अधिक गांवों की आपूर्ति बाधित रही। उपभोक्ताओं को उमस भरी गर्मी में करवट बदल कर रात काटनी पड़ी। सुबह तकरीबन सात बजे आपूर्ति बहाल हुई। इसके बाद पूरे दिन अघोषित कटौती होती रही।
लार इलाके में लगे विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं। सलेमपुर से सबस्टेशन को आने वाला मेन तार भी जर्जर हो चुका है। प्रत्येक दिन तार टूटने से घंटों आपूर्ति बाधित हो रही है। रविवार को रात्रि करीब ग्यारह बजे बभनौली बारी में ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया। संयोग रहा कि कोई घटना नहीं हुई। सूचना पर कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कर दी। पूरी रात इलाके की आपूर्ति ठप रही। उपभोक्ता उमस भरी गर्मी में परेशान रहे। वहीं लोगों ने करवट बदलकर रात गुजारी। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग हाथ का पंखा झलते रहे। सुबह लोगों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। बिजली नहीं मिलने से नाराज उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और खराबी को ठीक कराने की मांग की। कर्मचारियों ने सुबह सात बजे के करीब आपूर्ति को बहाल किया। इसके बाद पूरे दिन अघोषित कटौती से लोग परेशान रहे। उधर हर रोज घंटों हो रही अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

सीयूजी नंबर बंद रखने का आरोप
लार। अचानक देर रात आपूर्ति ठप होने से लोग उमस भरी गर्मी में पसीने से तर-बतर हो गए। बिजली क्यों कटी? इसकी जानकारी के लिए लोगों ने उपकेंद्र के सीयूजी नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर स्विच ऑफ बता रहा था। आरोप है कि अक्सर सीयूजी नंबर बंद रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तार जर्जर होने से हर रोज आपूर्ति बाधित हो रही है। उमस भरी गर्मी में दुकानदारी करने में दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। पुराने तार को बदल देना चाहिए, जिससे आपूर्ति निर्बाध चलती रहे। -विशाल मोदनवाल
इन दिनों अघोषित कटौती अधिक हो रही है। महज पांच से छह घंटे आपूर्ति मिल रही है। ऊपर से विभाग द्वारा इसमें भी कटौती की जा रही है। नगर में लगे तार लगभग तीस वर्ष पुराने हैं। उन्हें हर हाल में विभाग को बदलवा देना चाहिए। -महफूज आलम लारी
हर रोज कटौती हो रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में लोग उबल रहे हैं। लार इलाके में बिजली की समस्या नासूर बन गई है। इससे उपभोक्ताओं को निजात मिलनी चाहिए। -जितेंद्र कुशवाहा
शासन का निर्देश है कि कम से कम नियमित अठारह से बीस घंटे आपूर्ति मिले, लेकिन यहां महज पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। विभाग सिर्फ समय से बिल वसूली करने में अव्वल है। दिक्कतों को ठीक कर आपूर्ति मिलनी चाहिए। -अमित यादव

ग्यारह हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया था, जिससे पूरी रात आपूर्ति ठप रही है। तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल की गई है। जितनी बिजली मिल रही है, उसके अनुसार आपूर्ति की जा रही है। -राजकुमार, जेई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed