{"_id":"5bc2243dbdec22174b2c1e9c","slug":"81539449917-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पवन सिंह के गीतों पर देर रात तक झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पवन सिंह के गीतों पर देर रात तक झूमे भक्त
Updated Sat, 13 Oct 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पवन के गीतों पर झूमे भक्त
गायक और गायिकाओं ने अलग-अलग अंदाज में सुनाया गीत
अमर उजाला ब्यूरो
भागलपुर। बीजीएम इंटर कॉलेज के मैदान में शुक्रवार की रात देवी जागरण का आयोजन किया गया। भोजपुरी गायक पवन सिंह और अतहर हयात ने भक्ति गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में समा बांध दी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री जयप्रकाश निषाद और बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने दीप जलाकर किया। दिल्ली से आए गायक अतहर हयात ने देशभक्ति गीत, दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए..., तारीफ तेरी निकली है दिल से... सुनाया। गायक पवन सिंह ने दुलरी बड़ी दुलरी सबका से हई सुकुमार हमार मईआ सुनरी..., लीप-पोत के घर अंगना कर देहनी तैयार ए जी सुनीना कलसा खरीदे चली ना बाजार... समेत अनेक गीत प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय कर दिया। गायिका वर्षा तिवारी ने जात बाड़ बजरिया जनी भुलिह ए पिया, ले ले अईह जोड़ें कलसा जोड़े चुनरी... गायिका निशा पांडेय ने निमिय त डेरवा बा निमिये बसेरवा, निमिये पर लागेला आसनवा हो झूले सातो बहनिया झुलनवा हो... गीत सुनाया। जागरण में राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी कलाकारों ने प्रस्तुत किया। आयोजक सतीश चंद्र जायसवाल, डॉ. मुकेश जायसवाल, डॉ. अनंत जायसवाल ने अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा, विधायक काली प्रसाद, शमशाद मलिक, गोलू, जमील, महेन्द्र यादव, अजितेश जायसवाल, शाका मिश्रा, विजय दुबे आदि मौजूद रहे।
देर से स्टेज पर आए कलाकार, मची अफरा-तफरी
भागलपुर। भगवती जागरण में गायक पवन सिंह के आने की खबर पर काफी संख्या में लोग पहुंचे थे, लेकिन स्टेज पर पवन सिंह के विलंब से आने पर लोग भड़क गए और एक-दूसरे पर कुर्सी फेंकने लगे। बेकाबू हुई भीड़ को पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर काबू किया। कार्यक्रम स्थल पर अनुमानित 10 हजार लोगों की बैठने की व्यवस्था की गई थी। शाम होते ही देवरिया के अलावा बलिया, मऊ गोरखपुर और सिवान से अधिक संख्या में लोग पहुंच गए। इसके चलते कस्बे की सड़कों पर जाम लग गया और जगह नहीं मिलने पर लोग सरकारी भवन के छत पर, पेड़ और टीन शेड पर चढ़ने लगे। इसको लेकर भगदड़ मच गई और कई लोगों को चोटें भी आईं।