फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राफेल खरीद में हुआ महाघोटाला’

राफेल खरीद में हुआ महाघोटाला’

Tue, 09 Oct 2018 10:12 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
राफेल खरीद में हुआ महाघोटाला’
‘राफेल खरीद में हुआ महाघोटाला’
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने लगाया आरोप, जांच की मांग
कलेक्ट्रेट में धरना देकर सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। राफेल खरीद में महाघोटाले का आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपते हुए पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। केंद्र सरकार से आरोपों पर लिखित जवाब देने की भी पुरजोर आवाज उठाई।

धरने में जिला प्रभारी डॉ. जेपी सिंह ने कहा कि राफेल खरीद के लिए केंद्र सरकार ने अदृश्य कारणों से 540 करोड़ का सौदा 1670 करोड़ में किया गया। सत्तर साल पुरानी सरकारी एचएएल कंपनी को दरकिनार कर 12 दिन पहले बनाई गई कंपनी को यह जिम्मा दिया गया। सीधे तौर पर यह जाहिर हो रहा है कि केंद्र सरकार ने अपने पूंजीपति दोस्त अनिल अंबानी को लाभ पहुंचाने के लिए सौदा किया है। जिलाध्यक्ष हरिनारायण ने कहा कि देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करते हुए 126 लड़ाकू विमान की जगह मात्र 36 विमानों की खरीद हो रही है। राकेश तिवारी ने पूंजीपतियों और सत्ता की मिली-जुली लूट का आरोप लगाते हुए जनता को आगाह किया। जिला सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि राफेल सौदे पर केंद्र सरकार जनता के तीन सवालों का लिखित रूप से जवाब दे। धरना-प्रदर्शन में सुरेंद्र प्रताप वर्मा, रामकिशोर चौहान, ईश्वर शर्मा, राजेंद्र प्रसाद निषाद, रामअशीष निषाद, लियाकत अली, नरेंद्र सिंह, भानुप्रताप, अनिल पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed