फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही भाजपा

किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही भाजपा

Sat, 08 Sep 2018 10:45 PM IST
Updated Sat, 08 Sep 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बना रही भाजपा
भाजपा किसान मोर्चा के कार्यक्रम को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। भाजपा किसान मोर्चा की बैठक शनिवार को कसया रोड के एक मैरेज हाल में हुई। केंद्र व प्रदेश की ओर से किसानों के लिए संचालित हो रही योजनाओं पर विस्तार से चर्चा किया गया है। किसानों के हित में कार्य करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि किसान अगर खुशहाल रहेगा तो देश मजबूत होगा। गांव से होकर विकास की रोशनी गुजरती है। किसान मोर्चा को किसानों तक सरकार की सभी योजनाएं पहुंचाने की जिम्मेदारी है। सरकार किसानों की आय दुगाना करने के लिए योजनाबद्घ तरीके से कार्य कर रही है। गोरखपुर, देवरिया और कुशीनगर जिले को 500 सोलर पंप किसानों को दिए गए। प्रदेश में पहली बार धान व गेहूं की खरीददारी 16000 करोड़ हुई।उन्होने कहा कि योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता कार्य करें। विशिष्ट अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष धनश्याम पटेल ने कहा कि पार्टी एक बागीचेेेके रूप में है, जैसे बागीचे में तमाम प्रकार के पेड़ व पौधे लगे होते हैं। उसी प्रकार पार्टी में तमाम प्रकार के विचार वाले कार्यकर्ता होते, सभी विचारधारा को पार्टी के समक्ष रखा जाए व निर्णय के बाद किसी प्रकार विरोधाभास ना हो। इस दौरान किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष संजय तिवारी, अरविंद पांडेय, प्रमोद शाही, अजय दुबे, संजय राव, अजय उपाध्याय, सीपी सिंह, अजीत सिंह, मनीष, उमाशंकर सोनकर, दिनेश त्रिपाठी, नित्यानंद पांडेय, अमरनाथ सिंह, विजय पटेल, अशोक मिश्र, चंद्रमोहन शाही, अमित तिवारी, सुनील मिश्रा, मुन्ना गुप्ता, पवन पाठक, सरवन यादव, मंजू गुप्ता, अनिता राय आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed