{"_id":"6ad92183afc72937a80fb5f0","slug":"abandoned-motorcycle-found-on-saryu-bridge-fears-of-someone-jumping-into-the-river-spark-alarm-deoria-news-c-208-1-deo1045-194874-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: सरयू पुल पर लावारिस मिली बाइक, नदी में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: सरयू पुल पर लावारिस मिली बाइक, नदी में कूदने की आशंका से मचा हड़कंप
विज्ञापन
भागलपुर। बलिया और देवरिया को जोड़ने वाले भागलपुर सरयू पुल पर बुधवार दोपहर लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिलने से हड़कंप मच गया। पुल के बीचों-बीच बाइक खड़ी देखकर राहगीरों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए भागलपुर पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
बुधवार दोपहर करीब दो बजे राहगीरों ने पुल के बीच में काले रंग की ग्लैमर बाइक खड़ी देखी। बाइक पर कोई मौजूद नहीं था। काफी देर तक वाहन स्वामी के नहीं पहुंचने पर राहगीरों को आशंका हुई कि कहीं बाइक सवार ने सरयू नदी में छलांग तो नहीं लगा दी। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची भागलपुर चौकी पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया। बाइक के नंबर के आधार पर पुलिस ने वाहन स्वामी का पता लगाने का प्रयास किया। प्रारंभिक जांच में बाइक का संबंध बलिया जिले के खड़सरा क्षेत्र के बेलौना गांव निवासी मुन्ना कुमार गुप्ता से होने की जानकारी मिली। पुलिस ने नदी के आसपास और पुल के नीचे भी तलाश की, लेकिन फिलहाल किसी के नदी में कूदने का साक्ष्य नहीं मिला है।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी बरहज रंजना सचान ने बताया कि बाइक को पुलिस चौकी पर लाया गया है। नंबर के आधार पर आरटीओ से वाहन स्वामी का विवरण मंगाया जा रहा है। वाहन स्वामी के परिजनों से संपर्क करने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।