{"_id":"6ad921a1e4ecb5b67d07ef14","slug":"lover-elopes-with-young-woman-after-her-marriage-is-fixed-deoria-news-c-208-1-deo1019-194843-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: शादी तय होने के बाद युवती को लेकर फरार हुआ प्रेमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: शादी तय होने के बाद युवती को लेकर फरार हुआ प्रेमी
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती की शादी तय होने और तारीख पक्की होने के बाद बगल गांव का उसका प्रेमी उसे लेकर फरार हो गया। मंगलवार भोर में हुई इस घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद युवती की मां ने थाने पहुंचकर पुलिस को शिकायती पत्र दिया और युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, युवती का बगल गांव के एक युवक से काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी बीच परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी और विवाह की तारीख भी पक्की हो गई। आरोप है कि मंगलवार भोर में युवक युवती को घर से लेकर कहीं चला गया। परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने खोजबीन शुरू की। युवती का पता नहीं चलने पर उसकी मां ने पुलिस से शिकायत की।
इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि युवक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। इसके आधार पर लोकेशन का पता लगाकर दोनों की तलाश की जाएगी। वहीं, सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि शिकायती पत्र मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।