फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तो बाढ़ फिर मचाएगी तबाही

तो बाढ़ फिर मचाएगी तबाही

Thu, 31 May 2018 10:48 PM IST
Updated Thu, 31 May 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
तो बाढ़ फिर मचाएगी तबाही
रूद्रपुर में भुसवल पीडरा बांध को कटान से रोकने के लिए काम शुरू। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बाढ़ से बचाव के लिए हर साल लंबे-चौड़े सरकारी दावे होते हैं, मगर मानसून से पूर्व बांधों की मरम्मत व अन्य तैयारियों के प्रति न तो शासन गंभीर दिख रहा है और न ही विभाग। आलम यह है कि जिले में विभिन्न नदियों पर निर्मित 40 बांधों की मरम्मत के लिए 12 करोड़ रुपये की डिमांड भेजी गई थी। इसके सापेक्ष महज 70 लाख रुपये ही मिले हैं। ऊंट के मुंह में जीरा के समान इस धनराशि से होने वाली मरम्मत का क्या हाल होगा, इसे समझा जा सकता है। उधर, बजट का रोना रो रहे जिम्मेदार आधी-अधूरी तैयारियों के बीच बाढ़ से बचाव के उपाय करने का दावा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यही हाल रहा तो इस साल भी तटवर्ती गांवों में बाढ़ से तबाही तय है।
विज्ञापन

जिले में बाढ़ से हर साल बड़े पैमाने पर जन-धन की हानि होती है। रुद्रपुर, बरहज, सलेमपुर और भाटपाररानी तहसील के गांवों में बाढ़ से हाहाकार मचता है। जिले में अब भी छोटी गंडक नदी के बंधों की मरम्मत कई वर्षों से नहीं हो सकी है। बारिश शुरू होने के बाद रेन कट और रैट होल भरने का काम किया जाता है। बाढ़ से पूर्व बंधों की मरम्मत के लिए सिंचाई विभाग के बाढ़ खंड की ओर से 12 करोड़ रुपये की मांग शासन से की गई थी, लेकिन इसके लिए महज 70 लाख रुपये जारी किए गए। लिहाजा मरम्मत का कार्य जोर नहीं पकड़ सका है। हालांकि दस्तावेजों में बाढ़ से बचाव की तैयारियों के माकूल इंतजाम कर लिए गए हैं। बाढ़ खंड के एक्सईएन कातिनीकांत राय का कहना है कि बाढ़ से बचाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बजट के हिसाब से जरूरी बंधों की मरम्मत और कटान को रोकने के इंतजाम किए जा रहे हैं। रुद्रपुर तहसील के भुसवल-पिड़रा और पिड़रा-करनपुर बंधे के पास बंबूक्रेक और कटर का काम शुरू करा दिया गया है। शासन से धन नहीं मिलने के कारण मरम्मत में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन


जिले में प्रवाहित होती हैं चार नदियां
जिले में गोर्रा, राप्ती, घाघरा और छोटी गंडक नदियां बहती हैं। रुद्रपुर और बरहज तहसील क्षेत्र के कई गांव दो नदियों के बीच में बसे हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि हर साल इन गांवों में बाढ़ से तबाही तय मानी जाती है। बरहज में कुर्रह परसिया गांव नदी में विलीन हो गया और सैकड़ों लोगों की गृहस्थी उजड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


40 तटबंधों में 13 अति संवेदनशील
जिले के चार नदियों से जुड़े 40 बंधे हैं। इसमें विशुनपुर-भागलपुर, नकईल-सेमरौना, पांडेय माझा-जोगिया, जिरासो-बड़का गांव, तिघरा-मराछी, नगवां-छपरा, भुसवल-पिड़रा, पिड़रा-करनपुबर, छित्तपुर-देवसिया, पचलड़ी, तुर्तीपार-चुरिया, बरसीपार-पयासी, मदनपुर-केवटलिया, हेतिमपुर-परसाखाड़ तटबंध अति संवेदनशील हैं। इन बंधों से करीब 25 तटवर्ती गांवों में बाढ़ का खतरा बना रहता है।

नौ जेई लगे, निगरानी के लिए बनीं 55 समितियां
40 बंधों की निगरानी नौ जेई के जिम्मे है। संख्या बल कम होने के कारण हर साल की तरह बाढ़ खंड ने 55 सुरक्षा समितियों का गठन किया है। समितियों में तटवर्ती गांव के जिम्मेदार लोगों को इसमें रखा गया है। नदियों में पानी का बढ़ना, कटान और बंधों की सुरक्षा को लेकर यह लोग सक्रिय रहेंगे और इसकी सूचना बाढ़ खंड को देते रहेंगे।


आज से बाढ़ बचाव की ड्यूटी शुरू
एक जून से बाढ़ से बचाव के लिए अधिकारियों की ड्यूटी शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले में पिड़रा घाट और पिंडी में वायरलेस स्टेशन बनाए गए हैं। इसके अलावा बरहज, पिड़रा घाट, भेड़ी, नदावरघाट पर गेज स्थल बना है। अधिशासी अभियंता के आवास पर छह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जबकि बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए तीन लोगों को रिजर्व में ड्यूटी लगी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed