फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   शिक्षा के प्रसार से ही गांवों का विकास संभव-मंडलायुक्त

शिक्षा के प्रसार से ही गांवों का विकास संभव-मंडलायुक्त

Wed, 20 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
शिक्षा के प्रसार से ही गांवों का विकास संभव-मंडलायुक्त
परभावती महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम को मंडलायुक्त ने संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
भाटपाररानी। प्रभावती देवी महाविद्यालय खरवनिया में बुधवार को वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया। समारोह का उद्घाटन मंडलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने संयुक्त रूप से किया। महाविद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आईजी ने पुलिस चौकी का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अनिल कुमार ने कहा कि शिक्षा के प्रसार से ही गांवों का विकास संभव है। अच्छी प्रगति होने पर गांवों को नही भूलना चाहिए। हमेशा उसके विकास की तरफ अग्रसर रहना चाहिए। आईजी मोहित अग्रवाल ने नई पुलिस चौकी का उद्घाटन करते हुए कहा कि मेहनत से ही शिक्षण संस्थाओं का विकास होता है। डीएम सुजीत कुमार ने कहा कि अच्छी और संस्कारित शिक्षा में ही बच्चों का सुनहरा भविष्य निहित है। समारोह को पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, सीडीओ राजेश त्यागी, एसडीएम संदीप यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव आदि ने भी संबोधित किया। इसके पूर्व विद्यालय के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। मंडलायुक्त ने स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed