{"_id":"59eb7f284f1c1b6f548b8611","slug":"81508605736-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्शल के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्शल के साथ तीन वाहन चोर गिरफ्तार
Updated Sat, 21 Oct 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौचघाट। तरकुलवा पुलिस शुक्रवार शाम को थानाक्षेत्र के हनुमानगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान एक मार्शल गाड़ी देवरिया की तरफ से बिहार जा रही थी। रोकने पर चालक गाड़ी लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। जांच में कागज फर्जी मिला और कड़ाई से पूछताछ में गाड़ी को चोरी का बताया गया।
एसओ तरकुलवा शशांक शेखर राय ने बताया कि शुक्रवार शाम को हनुमानगंज चौराहे पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। देवरिया की तरफ से पथरदेवा की तरफ जाते हुए मार्शल को रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर गाड़ी पकड़ लिया। गाड़ी में पकड़े गए राजू यादव लालचक थाना भटनी, शंभू यादव पोखरपार थाना भटनी, जीतेंद्र तिवारी चकउर तिवारी थाना भटनी से पूछताछ में पता चला कि गाड़ी का कागज फर्जी है। कूटरचना के आधार पर गाड़ी का कागज बनाया गया है। जो नंबर मार्शल पर लगा है वह बाइक की है। गाड़ी किसकी है अभी भी पता नहीं चल सका है। पुलिस वाहन स्वामी की तलाश कर रही है। वर्तमान में गाड़ी धर्मशीला पत्नी जीतेंद्र तिवारी निवासी चकउर तिवारी थाना भटनी के नाम है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।