{"_id":"59e63a3c4f1c1b6e548b7ce8","slug":"81508260412-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धनतेरस में खूब हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धनतेरस में खूब हुई खरीदारी
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। नोटबंदी और जीएसटी के बावजूद धनतेरस पर लोगों में उत्साह दिखा। सामानों की कीमतों में इजाफा होने का थोड़ा भी असर खरीदारों पर नहीं दिखा। बर्तन और ज्वेलरी की दुकानों पर सर्वाधिक लोगों की भीड़ रही और दुकानदार खुश नजर आए।
धनतेरस को लेकर लोगों में गजब का उत्साह रहा। दोपहर बाद से शहर के मालवीय रोड, सिविल लाइंस, मोतीलाल रोड, जलकल रोड, न्यू कॉलोनी की दुकानों पर मंगलवार को दोपहर बाद से खरीदारी के लिए लोग पहुंचने लगे। सड़क के किनारे सजी बर्तन की दुकानों पर खरीदारों की अधिक भीड़ रही। ज्वेलरी की दुकानों पर पुराने चांदी की सिक्कों की मांग अधिक रही। मांग के हिसाब से पुराना चांदी का सिक्का उपलब्ध नहीं होने के कारण मजबूरी में लोगों को लक्ष्मी-गणेश के आकार वाला सिक्का खरीदना पड़ा। सर्राफा दुकानदार शंखलाल सर्राफ, विजय सर्राफ, सावन वर्मा और कृष्णानंद वर्मा कहते हैं कि जीएसटी के चलते सोने-चांदी के गहने थोड़े महंगे हुए थे। इसको लेकर असमंजस था कि धनतेरस पर बिक्री प्रभावित होगी, लेकिन इसका असर लोगों पर नहीं दिखा। चांदी के सिक्के के अलावा लोगों ने हल्के चांदी के आइटम की खरीदारी खूब की। वहीं सड़क के किनारे सजी दुकानों पर गणेश और लक्ष्मी की प्रतिमा महिला और पुरुषों ने खरीदारी की। इसको लेकर देर रात तक शहर की दुकानों पर लोगों की भीड़ रही।
बाइक खरीदारों को लगी होड़
शहर के बाइक एजेेंसियों पर बाइक खरीदारों की भीड़ सुबह से उमड़ी रही। एक-एक एजेंसी वालों ने 300 से अधिक बाइकें बेची। इसके लिए दिन पूर्व से बाइक एजेंसियों पर सजावट की गई थी और मेले जैसा माहौल रहा। सुबह से शाम तक बाइक खरीदारों की भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन
मिट्टी की बर्तनों की बिक्री में दिखी मंदी
मालवीय रोड के डिवाइडर पर लाइन से मिट्टी की बर्तनों की दुकानों सजी थी। उम्मीद के हिसाब से खरीदारों की संख्या कम दिखी। दुकानदार भीखमपुर रोड निवासी रामछबिला कहते है कि दीवाली त्योहार को लेकर 20 हजार से अधिक का मिट्टी का बर्तन तैयार किया गया है। पिछले साल 250 रुपये सैकड़ा दिया बेचा गया था। लेकिन मंदी को देखते हुए 90 से 100 रुपये सैकड़ा इस साल दिया बेचा जा रहा है। यही बात दुकानदार विजय प्रजापति और ओमप्रकाश ने बताया।