{"_id":"59a1c9994f1c1bf45a8b4769","slug":"81503775129-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरेराह किशोरी से युवकों ने छेड़खानी किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरेराह किशोरी से युवकों ने छेड़खानी किया
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। सिलाई सीखने के लिए जा रही साइकिल सवार किशोरी से सरेराह युवकों ने छेड़खानी की। विरोध करने पर किशोरी की पिटाई करने की धमकी देने लगे। नाराज किशोरी थाने पहुंची और अपनी पीड़ा सुनाई। पुलिस ने तीनों युवकों पर केस दर्ज किया है।
लार थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी लार नगर के लक्खु मोड़ पर सिलाई सीखने साइकिल से जाती है। तीन युवक आय दिन इसके साथ छींटाकशी करते है। शुक्रवार को सिलाई सेंटर से वापस किशोरी घर जा रही थी। शाम करीब चार बजे अभी वह धनगड़ा चौराहा के समीप पहुंची थी कि पीछे से तीनों युवक आए और उसका दुपट्टा खींच लिए। इससे किशोरी गिर गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। मनबढ़ युवकों पर किशोरी प्रत्येक दिन छींटाकशी करने का आरोप लगाने लगी। मनबढ़ युवक किशोरी को पीटने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित किशोरी वहां से थाने आई और पुलिस से नामजद शिकायत किया। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए कौसड़ गांव निवासी बृजेश राजभर, दीनानाथ राजभर, सोनू राजभर पर छेड़खानी का केस दर्ज कर लिया है। एसओ भीष्मपाल सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है।