{"_id":"596f99b54f1c1b171f8b464e","slug":"81500486069-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसपी ने जेल पर मारा छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसपी ने जेल पर मारा छापा
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम और एसपी ने बुधवार की दोपहर जिला जेल में छापा मारा। आधे घंटे तक चली चेकिंग में कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला, लेकिन जेल के कर्मचारियों के चेहरे पर शिकन दिखी। दोनों अधिकारियों ने बैरकों की तलाशी भी ली। पूर्व सांसद अतीक अहमद के बैरक में गए। व्यवसायी विद्याभास्कर की हत्या करने वाले आलम की भी तलाशी लिए जाने की भी बात कही जा रही है।
डीएम सुजीत कुुमार, एसपी राजीव मल्होत्रा, एएसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा अचानक जिला जेल पहुंच गए। उनके साथ पुलिस और पीएसी के जवान भी थे। जब तक जेल का मेन गेट खुलता, इसके पहले ही बंदियों और कैदियों को अलर्ट कर दिया गया। सूत्र बताते हैं कि इधर-उधर बैठकर गप्पेबाजी कर रहे बंदियों को आनन-फानन में बैरकों में डाल दिया गया। बंदी रक्षक भी अलर्ट हो गए। एसपी और डीएम ने बारी-बारी सभी बैरकों का निरीक्षण किया। उनके साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने कुछ बंदियों की तलाशी ली। हालांकि पहले ही अलर्ट कर दिए जाने के कारण बंदियों और कैदियों के पास से कोई भी प्रतिबंधित सामान नहीं मिला। जेल अधीक्षक से दोनों अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा के बारे में जानकारी हासिल की। जेल अधीक्षक ने बताया कि जैमर लग जाने के कारण काफी लाभ हुआ है।