{"_id":"5967a7774f1c1b9e188b4632","slug":"81499965303-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"72 घंटे की मियाद पूरी, अब 24 घंटे का अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
72 घंटे की मियाद पूरी, अब 24 घंटे का अल्टीमेटम
Updated Thu, 13 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। फोटो स्टूडियो संचालक विद्याभास्कर जायसवाल के हत्यारोपियों को व्यापारियों की ओर से दी गई 72 घंटे की मोहलत के बाद भी पुलिस नहीं पकड़ पाई। इससे नाराज व्यापारियों ने गुरुवार को में एडिशनल एसपी से हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। 24 घंटे में ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
शनिवार की रात करीब नौ बजे बाइक सवार बदमाशों ने तहसील गेट एक स्टूडियो के मालिक विद्याभास्कर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 20 मिनट में एलआईसी एजेंट अरविंद को गोली मार दी थी। उसका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। बेखौफ बदमाशों के दुस्साहस से व्यापारियों में दहशत फैल गया था। घटना के दूसरे दिन ही व्यापारी नेताओं ने एसपी राजीव मल्होत्रा से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को 72 घंटे की मोहलत दी थी। यह अवधि बुधवार की रात को समाप्त हो गई, लेकिन पुलिस के हाथ आरोपियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाए। अलबत्ता हवा में तीर मार रही है। इससे नाराज व्यापारियों का प्रतिनिधि मंडल गुरुवार को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष प्रेम अग्रवाल, जनपद व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्याम सुंदर भगत के नेतृत्व में एडिशनल एसपी से मिला। व्यापारी नेताओं ने विद्याभास्कर के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जताई। कहा कि व्यापारियों के साथ आए दिन घटनाएं हो रहीं हैं। पुलिस कुछ नहीं कर पा रही है। मालवीय रोड से व्यापारी रमन अग्रवाल को झांसा देकर अपराधी ढाई लाख रुपये लेकर भाग गए। पुलिस आज तक कार्रवाई नहीं कर पाई। इस दौरान संतोष बरनवाल, हरेंद्र जायसवाल, रितेश बरनवाल, रामचंद्र जायसवाल, अनिल जायसवाल आदि मौजूद रहे।