फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   पुराना बना नहीं, नया चालू होते ही ध्वस्त

पुराना बना नहीं, नया चालू होते ही ध्वस्त

Sat, 10 Jun 2017 05:59 PM IST
Updated Sat, 10 Jun 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
पुराना बना नहीं, नया चालू होते ही ध्वस्त
रुद्रपुर (देवरिया)। नगर पंचायत के मलहटोली वार्ड में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार की वजह से लोगों को नारकीय जीवन जीना पड़ रहा है। वार्ड में गंदगी, पेयजल की समस्या दूर नहीं हो पा रही। नगर पंचायत प्रशासन का पांच वर्ष मोहल्ले में टूटी सड़क बनाने और बनी सड़क को दोबारा मरम्मत करने में बीत गया। वार्ड में दस साल पहले बना शौचालय चालू नहीं हुआ और नया बना शौचालय दो माह में ही टूट गया। लोगों की समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं।
विज्ञापन

वार्ड में एक साल पहले दस लाख रुपये की लागत से शौचालय का निर्माण हुआ। शौचालय बनने के दो माह बाद ही ढहने लगा। वर्तमान में शौचालय का फर्श धंस गया है। पानी का इंतजाम नहीं है। शौचालय सिर्फ सफाईकर्मियों के रहने का ठिकाना बन गया है। वार्ड में नालियों के ऊपर लगे स्लैब छह माह तक नहीं टिक पाए। नाथजी पटेल ने नगर पंचायत प्रशासन पर सफाई को लेकर अनदेखी करने का आरोप लगाया। राहुल सिंह ने कहा कि कमिशनखोरी के नाते विकास कार्यों के धन का जमकर बंदर बांट हुआ। पीतल साहनी ने कहा कि पेयजल की समस्या को दूर करने के लिए नगर पंचायत प्रशासन ने पांच वर्ष में कोई पहल नहीं की। राबड़ी देवी ने कहा कि मोहल्ले की महिलाओं के लिए शौचालय बना तो लोगों ने राहत की सांस ली। लेकिन घटिया काम होने से दो माह में ही शौचालय टूट गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी मुकेश चौधरी ने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से खराब कार्य को लेकर अब तक एक भी ठेकेदार पर कार्रवाई नहीं की गई। वार्ड सभासद सितारा देवी ने कहा कि सभासद अधिकार के अनुसार कार्य करने में लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed