{"_id":"698b8c83473db0bd5d0d59c1","slug":"804-candidates-appeared-for-the-madrasa-board-examination-on-the-second-day-deoria-news-c-208-1-deo1036-174635-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: दूसरे दिन 804 परीक्षार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: दूसरे दिन 804 परीक्षार्थियों ने दी मदरसा बोर्ड की परीक्षा
विज्ञापन
देवरिया/ बघौचघाट। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा के दूसरे दिन मंगलवार को जिले में बने छह परीक्षा केंद्रों पर 2306 परीक्षार्थियों में से कुल 804 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
मदरसा बोर्ड की परीक्षा नौ फरवरी से शुरू हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित की जा रही है। प्रथम पाली में हाई स्कूल (मुंशी, मौलवी) और द्वितीय पाली में इंटर (आलिम) की परीक्षा हो रही है। इस परीक्षा के लिए कुल छह परीक्षा केंद्र जनता इंटर कॉलेज रामपुर कारखाना, सुभाष इंटर कॉलेज भटनी, श्री अनंत आदर्श इंटर कॉलेज मदनपुर, ओकेएम इंटर कॉलेज लार, आचार्य नरेंद्र देव इंटर कॉलेज पथरदेवा, मदरसा अंजुमन इस्लामिया जैनबतुल बनात बजरहा बघौचघाट को केंद्र बनाया गया है।
इस संबंध में चीफ वक्फ इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय ने बताया कि दूसरे दिन हाईस्कूल में फारसी अदब, मौलिब आरवी अदब, एवं इंटर में अरबी अदब, फारसी अदब विषय की परीक्षा में कुल 804 परीक्षार्थी शामिल हुए।