फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 found positive in deoria

22 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव

Sat, 04 Jul 2020 09:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
8 found positive in deoria
22 लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया और महराजगंज में आठ-आठ, कुशीनगर में छह मरीज मिले
देवरिया में ब्यूटी पार्लर संचालिका, बैंक कर्मचारी भी शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शनिवार को देवरिया और महराजगंज में आठ-आठ और कुशीनगर में छह लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। अब संक्रमितों की संख्या देवरिया में 250, कुशीनगर में 162 और महराजगंज में 194 हो गई है।
ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें मुुंबई के एचडीएफसी बैंक में काम करने वाला युवक भी शामिल हैं। महिला को छोड़ सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। रुद्रपुर के सरांव खुर्द गांव निवासी 22 वर्षीय युुवक मुंबई में एचडीएफसी बैंक में काम करता था। 22 जून को वह ट्रेन से गोरखपुर आया। गोरखपुर से बस से बड़हलगंज के मझगांवा पहुुंचा। जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तरकुलवा के सिसवा गांव निवासी 55 वर्षीय महिला के पित्त की थैली में कैंसर था। ऑपरेशन के लिए इसे परिवार के चार सदस्य लखनऊ मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराये आपरेशन से पूर्व जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। रुद्रपुुर के जंगल धूसड़ गांव निवासी 30 वर्षीय युवक के घर एक व्यक्ति मुंबई से आए उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई तो जांच कराई। जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला के साथ लखनऊ गए चारों लोगों का डाटा स्वास्थ्य विभाग जुटाने में लगा है। घर आने पर इनकी भी सैंपलिंग कराई जाएगी। रामपुर कारखाना गांव निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके संपर्क में रहने वाले 20 वर्षीय युवक और एक महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। बगहा चौरी गांव निवासी 30 वर्षीय युवक को लखनऊ जाना था। कोविड जांच में इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शहर के देवरिया खास के रहने वाले एक शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके संपर्क में रहने वाली पत्नी जो ब्यूटी पार्लर चलाती है। इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। छपिया गांव के एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चार संक्रमितों की कोरोना से मौत हो चुकी है। अभी तक 175 लोग ठीक होकर घर चले गए हैं। इस बाबत सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि आठ लोग संक्रमित मिले हैं। दो लोगों को भर्ती किया गया है, जबकि एक महिला का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन

कुशीनगर में एक्टिव केस हुए 69
पडरौना(कुशीनगर)। जिले में कोरोना के छह नए पॉजिटिव केस मिले हैं। शुक्रवार देर रात बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर से मिली रिपोर्ट के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 162 हो गई है। इलाज के बाद स्वस्थ हुए आठ मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक्टिव मरीजों की संख्या 69 है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि बीआरडी मेडिकल कॉलेज से 205 सैंपल की मिली रिपोर्ट में छह पॉजिटिव और 199 निगेटिव है। पॉजिटिव केस खड्डा क्षेत्र के खैरी, कप्तानगंज क्षेत्र के खभराभार, असना और होलिया, हाटा क्षेत्र के सोमाली कछुहिया और पडरौना क्षेत्र के भटवलिया गांव के हैं। इनको लक्ष्मीपुर के एल-1 हास्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। सीएमओ ने बताया कि जिले में अब तक 6545 लोगों के सैंपल भेजे जा चुके हैं, जिनमें शनिवार शाम तक 5732 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 651 लोगों की रिपोर्ट अभी प्रतीक्षारत है। शनिवार को 222 संदिग्ध व्यक्तियों का सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। उन्होंने बताया कि इलाज के बाद स्वस्थ होने पर आठ लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महराजगंज में पांच ने जीती कोरोना से जंग
महराजगंज। जिले में आठ और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार को इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं पहले से संक्रमित पांच लोग कोरोना से जंग जीतकर अस्पताल से डिस्चार्ज हुए। जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने बताया कि जिन पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया, उनमें से दो निचलौल, एक भुजौली, एक सोनबरसा तथा एक शिकारपुर का निवासी है। वहीं, 173 लोगों के नमूने जांच के लिए मेडिकल कॉलेज भेजे गए। दूसरी ओर आठ और लोग पॉजिटिव मिले हैं। उनमें एक मरीज भरगही धानी, एक बनदेही, एक चौक बाजार, एक मिठौरा, एक लोहेपर, एक मेहंदिया तथा दो महराजगंज के निवासी हैं। इस सभी को कोविड केयर हॉस्पिटल पुरैना भेजा गया है। अब जनपद में कोरोना के कुल मामले 194 हो गए हैं। एक्टिव केस 42 हैं। वहीं, कोरोना से जंग जीतने वालों की संख्या बढ़कर अब 149 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed