फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   8 found corona positive, one died

आठ नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत

Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
8 found corona positive, one died
आठ नए कोरोना संक्रमित मिले, एक की मौत
विज्ञापन

देवरिया। शनिवार को आठ लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या 101 हो गई है। संक्रमित बरहज ब्लॉक की झुलसी महिला को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती कराया गया था। उन्हें निमोनिया की भी परेशानी थी। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पांच लोग हैं। हालांकि यह अभी पोर्टल पर दर्ज नहीं है।
रिपोर्ट के अनुसार, विकास खंड देसही देवरिया क्षेत्र की एक महिला नसबंदी कराने के लिए अस्पताल पहुंची। वहां जांच में संक्रमित मिली। परिवार में छह सदस्य हैं। इसी क्षेत्र की अन्य एक महिला भी नसबंदी कराने पहुंची। जांच में पॉजिटिव मिली। उनके परिवार में 12 लोग हैं। सदर ब्लाक के रहने वाले मलेरिया इंस्पेक्टर जांच में संक्रमित मिले। इसी क्षेत्र की एक महिला भी संक्रमित मिली है। शहर क्षेत्र की एक महिला तथा तीन व्यक्ति भी जांच में पॉजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन

होम आइसोलेशन में 82 लोगों का चल रहा इलाज
देवरिया। जनपद में अब तक 22597 लोग संक्रमित हो चुके हैं। 22,268 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय 82 लोगों का होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। होम आइसोलेश में रहने वाले 14 लोग शनिवार को स्वस्थ हुए हैं। दूसरे जनपद के अस्पतालों में 19 लोगों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित एल-टू अस्पताल में कोई मरीज भर्ती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। हर रोज जांच कराई जा रही है। शनिवार को 694 एंटीजन तथा 910 आरटीपीसीआर कुल 1604 लोगों की गई। जिले में आठ पॉजिटिव केस मिले हैं। 101 एक्टिव केस हैं। पॉजिटिव केस के बदले 4,52,527 लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग कराई गई। मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में भर्ती बरहज ब्लाक की झुलसी महिला जांच में संक्रमित मिली। वह निमोनिया से पीड़ित थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह मामला अभी पोर्टल पर दर्ज नहीं है। कोरोना बचाव के लिए सतर्कता जरूरी है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed