{"_id":"627e9e4e4592430fce5c29b5","slug":"8-arrested-deoria-news-gkp4367595175","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पुलिस और एसटीएफ ने आठ को लिया हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पुलिस और एसटीएफ ने आठ को लिया हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार पुलिस और एसटीएफ ने आठ को लिया हिरासत में
हत्या और रंगदारी के मामले में एक सप्ताह से जिले में डेरा जमाए बैठी है बिहार पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। बिहार पुलिस और एसटीएफ ने रामपुर कारखाना थाना और महुआडीह क्षेत्र के आठ युवकों को हिरासत में लिया है। हत्या और रंगदारी के मामले में बिहार पुलिस जिले में एक सप्ताह से तलाश कर रही थी।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के तीन गांवों में बिहार पुलिस और एसटीएफ की टीम शुक्रवार की सुबह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के सिरसिया नंबर-1 गांव में कई वाहनों के साथ पहुंची। पुलिस फोर्स देखकर गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस ने गांव से दो युवकों को हिरासत में लिया। एक घर के चारों और नाकेबंदी कर तलाशी ली गई लेकिन आरोपी युवक नहीं मिला। पुलिस ने सदर कोतवाली और महुआडीह थाना क्षेत्र में भी छापा मारा। दो दिन पहले भी पुलिस ने एक पान विक्रेता के पुत्र की तलाश में देर रात छापा मारा था लेकिन युवक गिरफ्तार नहीं किया जा सका। बिहार के गोपालगंज, छपरा, जिले की पुलिस को हत्या और रंगदारी के मामले में युवकों की तलाश है। सूत्रों की मानें तो आरोपी युवक के साथियों के अकाउंट में चार से पांच लाख रुपये पहुंचे हैं। पुलिस आरोपी युवकों के दोस्तों की भी तलाश में जुटी हुई है। बिहार पुलिस के साथ देवरिया और कुशीनगर जिले की एसओजी टीम लगाई गई है। हालांकि, पुलिस इस मामले में बोलने को तैयार नहीं है।