फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   744 samples collected for sero test

सीरो सर्वे में 744 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल

Sat, 12 Jun 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
744 samples collected for sero test
सीरो सर्वे में 744 लोगों के लिए गए ब्लड सैंपल
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना के खिलाफ विकसित प्रतिरोधक क्षमता (एंटीबॉडी) की जांच के लिए चलाया जा रहा सीरो सर्वे अभियान शनिवार को पूरा हो गया। इसके तहत 744 लोगों के ब्लड के नमूने लिए गए हैं। इसे स्थित किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के माइक्रोबायोलॉजी विभाग भेजा जाएगा, जहां जांच के बाद सर्वे का निष्कर्ष निकलेगा।
कोरोना की संभावित तीसरी लहर पर काबू पाने के लिए शासन के दिशा-निर्देश पर जनपद में सीरो सर्वे कराया गया है। तीन दिनों तक चले सर्वे में 31 गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची और गांव के हर में भ्रमण की। प्रत्येक गांव से 24-24 सैंपल लिए गए। इसमें कोरोना से ठीक होने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए। केजीएमयू की टीम जांच में इस बात का निष्कर्ष निकालेगी कि लोगों में कोरोना और टीकाकरण के बाद से कितनी एंटीबॉडी विकसित हुई है। रिपोर्ट आने के बाद टीकाकरण की नई रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

जिला सर्विलांस अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि तीन दिन में सर्वे कार्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की दस टीमों को लगाया था। शुक्रवार को 28 गांवों में कार्य पूरा कर लिया गया, जबकि तीन गांव शेष रह गए थे, जहां सर्वे कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया। अभियान में कुल 744 लोगों के सैंपल लिए गए, इसमें 42 कोरोना से ठीक होने वालों के भी सैंपल शामिल हैं। तीन सप्ताह सभी सैंपल की रिपोर्ट मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ब्लाकों के गांवों में हुआ सर्वे
सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने बताया कि देसई देवरिया, भाटपाररानी, भलुअनी, तरकुलवा, रामपुर कारखाना, बैतालपुर, मझगावां, लार, बरहज, सलेमपुर, बनकटा, गौरीबाजार, रुद्रपुर और भागलपुर ब्लाक के 31 गांवों में अभियान के तहत सीरो सर्वे किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed