फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आगरा कांड के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

आगरा कांड के विरोध में फूंका सीएम का पुतला

Fri, 21 Dec 2018 10:15 PM IST
Harishankar Tiwari हरिशंकर तिवारी
Updated Fri, 21 Dec 2018 10:15 PM IST
विज्ञापन
आगरा कांड के विरोध में फूंका सीएम का पुतला
बहुजन यूथ कार्यकर्ताओ ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। आगरा में छात्रा संजली की हत्या के विरोध में बहुजन यूथ संगठन व मिशन आजाद मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सुभाष चौक पर प्रदर्शन किया। प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला जलाया। हत्यारों को फांसी देने व पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि आगरा में स्कूली छात्रा को सरेआम जिंदा जलाने की घटना ने सूबे की बदहाल कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। भाजपा सरकार बनने के बाद से ही आपराधिक तत्व हावी हो गए हैं। आए दिन एक खास वर्ग को निशाना बनाया जा रहा है। बहुजन यूथ संगठन के अध्यक्ष अमित सिंह गौतम ने कहा कि अगर संजली के हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर फांसी नहीं दी जाती तो पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर संगठन आंदोलन छेड़ने को बाध्य होगा। विरोध प्रदर्शन में अश्वनी भास्कर, मयंक, राजकुमार आर्या, संगम राव, सतीश गौतम, मेवालाल भारती, अखिलेश गौतम, राधेश्याम भारती, धीरज गौतम, रविप्रकाश बादल, सर्वेंद्र, सूरज, रवि, सुजीत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed