फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विशंभर बने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष

विशंभर बने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष

Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
विशंभर बने केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के अध्यक्ष
जनपद थोक केन्द्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार के नव निर्वाचित अध्यक्ष विशम्भर मिश्र का लोगो ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। जनपद थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के चुनाव में भाजपा का परचम लहराया है। डायरेक्टर के पदों पर जीत के बाद बुधवार को हुए अध्यक्ष के चुनाव में भी पार्टी के विशंभर मिश्र निर्विरोध निर्वाचित हुए। राष्ट्रीय परिषद के सदस्य विशंभर मिश्र पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता रहे हैं। यह जीत पार्टी के लिए संघर्षों का ही उन्हें इनाम माना जा रहा है।
विज्ञापन

सहकारी भंडार के 13 में से 10 पर आपसी सहमति से निर्विरोध निर्वाचन हुआ था। दो पदों के लिए मंगलवार को मतदान हुआ, जिसमें अरविंद कुमार और कांग्रेस समर्थित नीलिमा सिंह निर्वाचित हुईं। एक पर शासन की ओर से प्रतिनिधि नामित होने हैं। बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर पूरे दिन गहमागहमी रही। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह, सदर विधायक जन्मेजय सिंह, बरहज विधायक सुरेश तिवारी सुबह से ही निर्वाचन स्थल पर डेरा डाल चुके थे। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के रूप में विशंभर मिश्र ने नामांकन दाखिल किया। तय समय सीमा दोपहर 12 बजे तक अन्य कोई नामांकन नहीं होने पार्टी ने राहत की सांस ली। उधर, उपाध्यक्ष पद के लिए कौशलेंद्र पांडेय व कांग्रेस की नीलिमा सिंह ने नामांकन किया। काफी उठापटक के बीच बाद में नीलिमा सिंह ने नामांकन वापस ले लिया। इस पद पर कौशलेंद्र भी निर्विरोध निर्वाचित हुए। चुनाव अधिकारी एडीएम वित्त सीताराम गुप्ता की ओर से परिणाम की घोषणा होते ही भाजपाई खुशी से झूम उठे। विजेता उम्मीदवारों को फूल-मालाओं से लाद दिया। एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशियां बांटी। इस मौके पर पथरदेवा ब्लॉक प्रमुख सुब्रत शाही, विजय बहादुर दुबे, अजय दुबे, भूपेंद्र सिंह, नित्यानंद पांडेय, नीरज शाही, संजय तिवारी, राकेश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


पहली परीक्षा में पास हुए अंतर्यामी सिंह
जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद जनपद थोक केंद्रीय उपभोक्ता सहकारी भंडार लिमिटेड के रूप में डॉ. अंतर्यामी के लिए पहला चुनाव था। इसमें पार्टी का परचम लहराने में वह कामयाब रहे। खास बात यह कि इस सीट पर न सिर्फ भाजपा की निर्विरोध जीत हुई, बल्कि विशंभर मिश्र के रूप में पार्टी के पुराने व समर्पित कार्यकर्ता को यह पद हासिल हुआ है। इस जीत के पीछे जिलाध्यक्ष की मेहनत व कुशल रणनीति को अहम कारण माना जा रहा है। बताते हैं कि विरोधी खेमे ने चुनाव में पूरी दमदारी दिखाने के लिए कमर कस लिया था, मगर डॉ. अंतर्यामी सिंह के रणनीति कौशल की बदौलत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed