फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अर्द्घरात्रि में जयघोष के बीच जन्मे कान्हा, दी गई बधाईयां

अर्द्घरात्रि में जयघोष के बीच जन्मे कान्हा, दी गई बधाईयां

Sun, 02 Sep 2018 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 02 Sep 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
अर्द्घरात्रि में जयघोष के बीच जन्मे कान्हा, दी गई बधाईयां
नगर पालिका परिसर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बनाई झांकी। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व जिले में धूमधाम से मनाया गया। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रहकर भजन कीर्तन किया। रात में 12 बजते ही घंटा-घड़ियालों के प्रतिध्वनियों एवं जयघोष के बीच बधाईयां बजनी शुरू हो गई। नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की... गोकुल में बजत बधैया नंद के घर जन्मे कन्हैया... आदि गीतों के साथ ही महिला भक्तों ने सोहर गीत भी गाए। वहीं जेल में भी भक्तिमय माहौल रहा और धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

नगरपालिका परिसर में नपाकर्मियों, पुलिस लाइन में नए रंगरुटों ने दिन में झांकियों को सजाने का काम पूरे मनोयोग से किया। नगरपालिका परिसर को झालरों से सजाया गया था वहीं कालिया नाग मर्दन, पूतना वध, चीरहरण, बाल सखा सुदामा से मिलते कृष्ण, गोपियों के साथ रास रचाते सहित अन्य प्रसंगों पर बनी झांकी सबको आकर्षित कर रही थी। अन्य जगहों पर भी दिनभर तरह-तरह की आकर्षक झांकियों को सजाने का काम पूजन समिति से जुड़े कार्यकर्ताओं ने किया। घरों में गृहस्थ लोगों ने स्नान व ध्यान कर व्रत रखा। दिनभर भजन कीर्तन कर लोगों ने श्रीकृष्ण की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाई गईं। श्रीरामलीला समिति के तत्वावधान में रामजानकी मंदिर सिविल लाइन में झांकी के दर्शन एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। शाम साढ़े आठ बजे से रात 12 बजे तक अध्यक्ष अरुण बरनवाल, कोषाध्यक्ष कमलेश मित्तल, मंत्री निखिल सोनी की देखरेख में अन्य सदस्यों ने भजन-कीर्तन में भक्ति भाव से भाग लिया। जन्मोत्सव के बाद लोगों में महाप्रसाद का वितरण हुआ। श्रद्धालुओं ने रात में जगह-जगह पहुंचकर सुंदर सजी झांकियों के दर्शन किए और उनकी तस्वीर मोबाइल और कैमरों में सेल्फी के साथ कैद किया।
विज्ञापन


बालाजी मंदिर में आज मनेगा नंदोत्सव
भक्ति वाटिका बालाजी मंदिर में तीन सितंबर को श्रीकृष्ण जयंती मनाई जाएगी। पीठाधीश्वर राजनारायणाचार्य ने बताया कि सोमवार को नंदोत्सव एवं चार सितंबर को दोपहर 12 से शाम 4.30 बजे तक नौका विहार दर्शन कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैयालाल की...भक्ति गीतों से गूंजा क्षेत्र
बरहज। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर पंडाल में सजी भगवान कृष्ण के मनोरम झांकियों के पट वैदिक मंत्रों के बीच खोले गए। जगह-जगह सजी झांकियां और नंद घर आनंद भयो जय कन्हैयालाल की...आदि भक्ति गीतों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान हो गया।
रविवार को पर्व पर थाना परिसर, नगरपालिका, जयनगर विंध्यवासिनी मंदिर परसिर, भलुअनी, करुअना, पैना, कपरवार, मगहरा आदि जगहों पर भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर पंडाल सजाए गए थे। जहां आने-जाने वालों के लिए प्रसाद आदि की व्यवस्था कराई गई थी। पालिका प्रशासन की ओर से नगर में जगह-जगह चूना आदि से नगर को सजाया गया था। शाम छह बजे पूजा-अर्चना के साथ भगवान के पट खोलकर भक्त प्रभु श्रीकृष्ण के दर्शन का इंतजार कर रहे थे। थाना स्थित मंदिर परिसर में इंस्पेक्टर मिथिलेश राय, नगरपालिका कार्यालय में अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन ने पूजन कराया। जगह-जगह भजन-कीर्तन के अलावा डीजे आदि पर लोग झूम रहे थे। जबकि पाण्डालों पर जुटने वाली भक्तों की भीड़ की सहूलियत को लेकर प्रशासन सक्रिय रहा।
करुअना। फुलवरिया पांडेय गांव स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर पर करीब 70 सालों से गांव के युवा भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाते हैं। हर वर्ष की भांति इस बार भी मंदिर परिसर में भगवान का पंडाल सजाया गया है। जहां खुदियां मिश्र, सोनाड़ी, अमावं, पिपरा पूरन आदि जगहों से भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार प्रधान काशी नरेश पांडेय, संपूर्णानंद मिश्र, गोलू, विकास, शशिकांत, विमलेश, सूरज और छोटू आदि की सहभागिता रही।


देसहीं में जन्माष्टमी की धूम
देसहीं देवरिया। क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की चारों तरफ धूम मची हुई है। गांव से लेकर चौराहों तक जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति रखकर पूजा-अर्चना की जा रही है। महिलाएं और पुरुष व्रत रहकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारियों में लगे हैं। क्षेत्र के पिपरा मदन गोपाल के महुआबरी, बसंतपुर, हेतिमपुर, पड़ौली, गौनरिया, हरैया और बरवां मीरछापर आदि जगहों पर विशेष आयोजन हुआ है। बरवा मीरछापर में डोल मेले के आयोजन की तैयारी जोरों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed