फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   राजस्व वसूल बंद कर बेमियादी हड़ताल पर गए संग्रह अमीन

राजस्व वसूल बंद कर बेमियादी हड़ताल पर गए संग्रह अमीन

Tue, 06 Mar 2018 11:30 PM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
राजस्व वसूल बंद कर बेमियादी हड़ताल पर गए संग्रह अमीन
सदर तहसील परिसर में संग्रह अमीन संघ ने अपनी मांगो को लेकर धरना दिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। 11 सूत्री मांगों को लेकर राजस्व वसूली बंद कर संग्रह अमीन मंगलवार से बेमियादी हड़ताल पर चले गए हैं। तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन भी किया। मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की हुंकार भरी। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जायज मांगें भी नहीं मान रही है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के प्रदेश व्यापी आह्वान पर संग्रह अमीनों ने बेमियादी हड़ताल की शुरुआत की है। सदर तहसील मुख्यालय पर संग्रह अमीनों ने प्रदर्शन कर धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष महेंद्र जायसवाल ने कहा कि प्रांतीय निर्देश के क्रम में संवर्ग की 11 सूत्री मांगों के समर्थन में समय-समय पर काली पट्टी संग्रह अमीन विरोध जता चुके हैं। फिर भी मांगें नहीं मानी गईं। बेमियादी हड़ताल के लिए सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है। सुशील कुमार राय ने कहा कि जब तक सरकार संग्रह अमीन संवर्ग की मांगें नहीं मानेगी, तब तक राजस्व वसूली बंद रहेगी। उन्होंने कहा कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा व अन्य लाभ दिए जाने संबंधी व्यवस्था सेवा नियमावली में की जाय। संवर्ग की पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल की जाय। संवर्ग की शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाय। सदर तहसील के मंत्री रामकेवल ने कहा कि यह हड़ताल सरकार की हठवादिता के कारण उत्पन्न हुई है। इस दौरान सतीश कुमार, चंद्रभूषण यादव, रामानंद यादव, ओमप्रकाश गुप्ता, मोहम्मद इस्लाम, परमानंद शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मांगों को लेकर धरने पर बैठे संग्रह अमीन
बरहज। तहसील परिसर में राजस्व संग्रह अमीन अपनी मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किए। उनका कहना था कि संघ के आह्वान पर मांगें पूरी होने तक कार्य से विरत रहते हुए अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मंगलवार को तहसील अध्यक्ष कुशलकांत सिंह के नेतृत्व में राजस्व संग्रह अमीन धरना दिए। धरने में राजस्व संग्रह अमीन सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवा और अन्य लाभ, संवर्ग ग्रेड वेतन 5200-20200, ग्रेड वेतन 2000 से बढ़ाकर 2800 स्वीकृत किया जाए, राजस्व संहिता 2006 के प्राविधान के दृष्टिगत वर्तमान परिस्थिति के अनुसार मानक का संविधान समाप्त किया जाए, वसूली के नाम पर संग्रह अमीनों का उत्पीड़न रोका जाए, प्रोन्नत वेतनमान का लाभ और पदोन्नित व्यवस्था सहित 11 सूत्री मांगकर रहे थे। इस दौरान दिनेश यादव, हरीशचंद्र प्रसाद, कृपासागर तिवारी, अनिल श्रीवास्तव, कमलेश कुमार, अंजनी लाल श्रीवास्तव, दुर्गा प्रसाद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मांगों को लेकर अमीनों का कार्य बहिष्कार
रुद्रपुर। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर रुद्रपुर तहसील से जुड़े अमीनों ने मंगलवार को कार्य का बहिष्कार किया। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर हड़ताल करने की चेतावनी दी। अध्यक्ष अरविंद तिवारी ने कहा कि प्रदेश भर के अमीन 11 सूत्री मांग को लेकर आंदोलित हुए है। नियमावलियों में धीमी प्रगति के कारण अमीनों को लाभ नहीं मिल रहा। उन्हें यात्रा भत्ता नहीं मिल रहा। ऐसे में कार्यों को करने में अमीनों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। संवर्ग का नाम बदल कर राजस्व संग्रह अधिकारी किया जाए। प्रशासनिक स्तर से बैठक कर समीक्षा की जानी चाहिए। कार्य बहिष्कार करने वालों में श्रीराम यादव, गोकरण मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, तहसीलदार प्रसाद, विशालनाथ यादव, रविंद्रनाथ तिवारी, रमणजी, अशोक शुक्ला, राधेश्याम सिंह आदि रहे।

अवैध कब्जा हटाने की मांग
रुद्रपुर। बरई टोला वार्ड के सभासद जयरतन चौरसिया के नेतृत्व में मोहल्ले वालों ने एसडीएम को पत्रक देकर सार्वजनिक रास्ते से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की। उन्होंने पुरानी मंडी को जाने वाले रास्ते पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रखे है। जिससे आवागमन में परेशानियां हो रही है। अवैध कब्जे को लेकर मोहल्ले में तनाव भी है। इससे मारपीट होने की संभावना बनी है। शिकायत करने वालों में राजकुमार चौरसिया, पवन, अर्जुन, ब्रजेश, बेचन, रामजी आदि रहे।

संग्रह अमीनों ने तहसील में धरना दिया
सलेमपुर। राजस्व संग्रह अमीन संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर संग्रह अमीनों ने मंगलवार को तहसील में धरना दिया। संग्रह अमीनों ने कहा कि शासन और राजस्व परिषद उनकी मांगों की अनदेखी कर रहा है। 11 सूत्री मांग को लेकर वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। राजस्व संग्रह अमीन संघ सामयिक सेवाओं को जोड़कर सेवाओं व अन्य लाभ दिए जाने, 2800 ग्रेड स्वीकृत करने, राजस्व संहिता 2006 के प्राविधानों को देखते हुए मानक का प्राविधान समाप्त करने, पात्र संवर्गीय सदस्यों को पात्रता की तिथि से द्वितीय प्रोन्नति वेतनमान का लाभ प्रदान करने, पदोन्नति व्यवस्था पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर बहाल करने समेत 11 सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग कर रहें हैं। संग्रह अमीन संघ तहसील इकाई के अध्यक्ष संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि मांगे पूरी नहीं होने तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान श्याम नारायण पाठक, मनबांधन पाठक, अरुण उपाध्याय, जयराम गुप्ता, श्याम मनोहर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed