फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बारात निकली तो शिवमय हो उठा पूरा शहर

बारात निकली तो शिवमय हो उठा पूरा शहर

Mon, 12 Feb 2018 11:17 PM IST
Updated Mon, 12 Feb 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
बारात निकली तो शिवमय हो उठा पूरा शहर
सोमनाथ मंदिर से निकाली गई भगवान शंकर की बारात में शामिल शिवभक्त। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। धूमधाम से शहर में शिव की बारात निकाल तो लोगबाग उसमें शामिल हो गए। बैंडबाजे की धुन पर भक्त पर खूब झूमे। बम-बम भोले से शहर गुंजायमान हो गया। शिवालय सज-धजकर तैयार हैं। श्रद्धालु महाशिवरात्रि पर मंगलवार को जलाभिषेक करेंगे। रुद्रपुर में दुग्धेश्वरनाथ मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया है। जिले के अन्य शिव मंदिरों में भी तैयारियां की गई हैं।
विज्ञापन

सोमनाथ मंदिर से सोमवार को दिन में एक बजे शुरू हुई बारात कसया ढाला, रेलवे स्टेशन रोड, तहसील चौक, नगर पालिका, सुभाष चौक, मालवीय रोड होते हुए पुन: मंदिर पर पहुंची। शिव बारात में शामिल झांकियां लोगों को आकर्षित कर रही थीं। शिव बारात में शामिल लोगों के जलपान के लिए जगह-जगह इंतजाम किया गया था। हर-हर महादेव, बम-बम भोले की गूंज से शहर का माहौल भक्तिमय हो गया। शिव बारात में शामिल भूत, बैताल लोगों का मनोरंजन करते हुए आगे बढ़ रहे थे। जगह-जगह शिव की आरती भी उतारी गई। उधर, शिवरात्रि पर्व के मद्देनजर जिले के सभी शिवमंदिरों में भव्य तैयारी की गई है। सोमवार को दिनभर मंदिरों को सजाने का कार्य चलता रहा। इलेक्ट्रानिक्स लाइटें भी लगाई गई हैं। सोमनाथ मंदिर के पास मेला लगेेगा। दुकानदारों ने अपने-अपने स्टाल लगा लिए हैं। कचहरी चौराहा, पुलिस लाइंस, गरुणपार शिव मंदिर, भटवलिया विद्युत उपकेंद्र के शिवमंदिर पर भक्तों की भीड़ जुटेगी।
विज्ञापन


मेले के लिए सौंपी गई जिम्मेदारी
श्री शनि सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर समिति गरुणपार की बैठक सोमवार को मंदिर परिसर में हुई। इसमें मंगलवार को महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंपी गई। कार्यक्रम संयोजक पंडित रमेश दुबे ने बताया कि सोमवार की मध्य रात के बाद मंदिर में भगवान शिव का शृंगार किया जाएगा। जलाभिषेक के लिए भोर में ही मंदिर के द्वार खोल दिए जाएंगे। मंदिर परिसर के उत्तरी व दक्षिणी गेट के पास ही फूल-माला, अगरबत्ती और बेलपत्र की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इस दौरान विजय पटेल, अनिल गुप्ता, डॉ. कृष्णगोपाल गुप्ता और दिवाकर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed