{"_id":"5a5a3cd74f1c1bb23f8b4abe","slug":"71515863255-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ फूंका वित मंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ फूंका वित मंत्री का पुतला
Updated Sat, 13 Jan 2018 10:57 PM IST
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने सुभाष चौक पर अरूण जेटली का पुतला फूंका।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। केंद्र सरकार की गलत नीतियों और एफडीआई के खिलाफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को सुभाष चौक पर वित्त मंत्री का पुतला जलाया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि नोटबंदी का फैसला केंद्र सरकार की सबसे बड़ी भूल है। आम जनता इससे अब तक उबर नहीं पाई है। महंगाई घटने की बजाय बढ़ती जा रही है।
आप के जिला संयोजक रामकिशोर चौहान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला जलाया और सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिला मीडिया प्रभारी हरिनारायण चौहान ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चुनावी वादों को पूरा करने में विफल है। अच्छे दिन लाने का वादा करने वाली भाजपा अपनी कमियां छिपाने के लिए झूठ बोल रही है। जिला संयोजक रामकिशोर चौहान ने कहा कि 2019 में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी। इस दौरान विजय चौबे, रामरक्षा तिवारी, रविंद्र चौरसिया, अवधेश यादव, सुरेंद्र वर्मा, सेनापति चौहान आदि मौजूद रहे।