बरहज। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव गहमागहमी के बीच हुआ। अधिवक्ता संघ के कमलेश नाथ तिवारी अध्यक्ष और गिरीश चंद्र वर्मा महामंत्री चुने गए। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर बधाई दी। 14 दिसंबर को अधिसूचना जारी होने के बाद 15-16 को पर्चा बिक्री और 18 को पर्चा दाखिला किया गया था। अध्यक्ष पद पर कमलेश नाथ तिवारी और खुर्शेद आलम मैदान में थे। शुक्रवार को 11 से डेढ़ बजे मतदान में 56 मतों में 53 मत पोल हुए। रामदयाल सिंह, शिवदयाल सिंह, नरेंद्र नाथ सिंह, विमलेश कुुमार और सुरेंद्र नाथ दीक्षित के नेतृत्व में हुई मतगणना में एक मत अवैध घोषित कर दिया गया। कमलेश 35 मत पाकर प्रतिद्वंद्वी खुर्शेद आलम को 18 मतों से, महामंत्री गिरीश चंद्र ने 21 मत पाकर सुबंश सिंह को दो मतों और वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर चंद्रभूषण ने उमेश को पराजित किया। संयुक्त मंत्री/ पुस्कालय अध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी और कार्यकारिणी सदस्य राम मनोहर चौहान सहित अन्य पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष नागेंद्र प्रताप सिंह, श्रवण सिंह, अवनींद्र मिश्र, उदयराज, कृष्णकांत तिवारी, रंजन, सुरेंद्र पांडेय, वीरेंद्र यादव, रामायन तिवारी, आलोक पांडेय आदि ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी।