फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन कटिबद्ध -डीएम

निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन कटिबद्ध -डीएम

Sat, 25 Nov 2017 11:15 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन कटिबद्ध -डीएम
बरहज तहसील परिसर से निर्वाचन कार्यालय पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जानकारी लेते डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है। बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल और पैरा मिलेट्री फोर्स की तैनाती की गई है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश बूथ के अंदर वर्जित है। गड़बड़ी करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के निर्देशों का पालन प्रत्याशियों, बूथ एजेंटों एवं समर्थकों को करना होगा। किसी को उल्लंघन की छूट नहीं होगी। सुपर जोनल, जोनल एवं सेक्टर में विभक्त कर मजिस्ट्रेटों की तैनाती इस निर्देश के साथ की गई है कि वे पूरे दिन भ्रमणशील रहते हुए हर गतिविधि पर नजर रखेंगे। बूथ के अंदर तरल पदार्थ ले जाने को पाबंदी है। मतदान केंद्र से 200 मीटर के अंदर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। मतदान के दिन दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
विज्ञापन


यहां रखे जाएंगे मतपेटिका
डीएम सुजीत कुमार ने बताया कि देवरिया तहसील के नगर पालिका सदर एवं नगर पंचायत रामपुर कारखाना, गौरी बाजार और बरियारपुर की मतपेटिका राजकीय इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में जमा होंगी। सलेमपुर तहसील के लार, सलेमपुर, मझौलीराज और भटनी की मतपेटिका बापू इंटर कॉलेज सलेमपुर तथा रुद्रपुर की सतासी इंटर कालेज में, गौरा बरहज की बीआरडीबीडी पीजी कॉलेज बरहज और भाटपाररानी की बीआरडी कृषक इंटर कॉलेज भाटपाररानी में जमा होंगी। इन्हीं स्थलों पर मतगणना एक दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed