{"_id":"598f3c164f1c1b51368b4803","slug":"71502559254-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में हंगामा किया तो मिला बेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में हंगामा किया तो मिला बेड
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। इमरजेंसी में समय से इलाज नहीं मिलने पर तीमारदारों ने हंगामा खड़ा कर दिया। कई रोगियों को इंजेक्शन लगाने के बाद फर्श पर सुला दिया गया था। मामला बढ़ता देख पहुंचे सीएमएस ने बेड उपलब्ध कराया। इसके बाद गुस्साएं लोग शांत हुए।
मझौलीराज नगर की 70 वर्षीय इलाइची देवी की पेट में दर्द था। घर वाले उन्हें लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंचे। भीड़ होने के कारण तत्काल इलाज नहीं मिल सका और वह फर्श पर तड़प रही थी। कुछ दूरी पर भुजौली कॉलोनी की रमावती देवी को वार्ड ब्वाय इंजेक्शन लगा बेड नहीं होने की बात कह फर्श पर सुला दिया। इसी बीच मझौलीराज के राजू खान अपनी बच्ची राजा हयात को लेकर आए। बच्ची को डॉक्टर ने देखा और दवा लिखा, लेकिन अंदर दवा उपलब्ध नहीं था। इसको लेकर लोग जिम्मेदारों को खरी-खोटी सुनाते हुए हंगामा करने लगे। इससे अफरातफरी मच गई।
नाराज लोग सीएमएस कक्ष में पहुंचे और नाराजगी जाहिर की। सीएमएस इमरजेंसी पहुंचे और फर्श पर लेटी हुई महिला को बेड उपलब्ध कराया। इसके बाद लोग शांत हुए। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदारों की मनमानी के चलते रोगियों को अंदर से दवा मुहैया नहीं हो पा रहा है। महंगे दामों पर लोग मेडिकल स्टोरों से दवा खरीदने को मजबूर हैं। सीएमएस डॉ. केसी राय ने बताया कि इमरजेंसी में मात्र आठ बेड हैं। इस वजह से कुर्सी और फर्श पर लोगों को सुलाना पड़ता है। बेड के लिए लोग हंगामा किए थे। उन्हें समझाकर शांत कराया गया।