{"_id":"598de6e74f1c1bdf2b8b45a0","slug":"71502471911-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के पास गड्ढे में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के पास गड्ढे में डूबने से युवक की मौत
Updated Fri, 11 Aug 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रामपुर कारखाना के महेशपुर गांव में घर के पास ही गड्ढे में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। खेत से काम कर लौटने पर परिवारवालों को इसकी जानकारी हुई। बिना पुलिस को सूचना दिए परिवारवालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
महेशपुर गांव के महंगू प्रसाद के दो बेटों में शैलेश (22) छोटा था। शुक्रवार की सुबह परिवार के सदस्य खेत में काम करने चले गए थे। घर पर शैलेश अकेले थे। बताया जा रहा है कि उसको मिर्गी की बीमारी थी। घर के पास ही गड्ढा था और उसमें डूबने भर का पानी था। किसी समय वह इसी गड्ढे में गिर गया। उसका शव पानी में उतराया मिला। सुबह साढ़े आठ बजे महंगू खेत से घर पहुंचे और बेटे शैलेश को बुलाने लगे, लेकिन घर से कोई आवाज नहीं आई। जब उनकी नजर गड्ढे में पड़ी तो देखा कि शैलेश का शव गड्ढे में उतराया हुआ है। उसके चिल्लाने पर गांव के लोग जुटे और शव को बाहर निकाला। परिवारवालों ने पुलिस को बिना सूचना दिए ही हेतिमपुर में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। रामपुर कारखाना के प्रभारी निरीक्षक प्रभातेष कुमार का कहना है कि इस तरह की सूचना किसी ने नहीं दी थी।