{"_id":"598c9c554f1c1b8a068b46b5","slug":"71502387285-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोर कहकर पुलिसवालों ने की युवक की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोर कहकर पुलिसवालों ने की युवक की पिटाई
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पल्लेदारी का काम करने वाले एक युवक को पुलिस वालों ने चोरी के शक में जमकर पिटाई की। यही नहीं छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की। जानकारी होने पर एक भाजपा नेता पीड़ित को लेकर एसपी के पास पहुंचे। एसपी ने सीओ भाटपाररानी को जांच सौंपते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। मामला खामपार थानाक्षेत्र का है। खामपार के लक्ष्मणचक गांव का रहने वाला संतोष कुशवाहा घर में अकेला हैं। वह पल्लेदारी का काम कर जीविका चलाता है। इलाके के लोगों का कहना है कि उसी से जो रुपये मिलते हैं, वह जीविका चलाता है। वह कहीं भी रह जाता है। एसपी राजीव मल्होत्रा के पास शिकायत लेकर पहुंचे संतोष ने बताया कि बुधवार की शाम को दो सिपाही उसे पकड़कर ले गए। अपने आवास पर ले जाकर बुरी तरह से पिटाई की। जानकारी होने पर संतोष को लेकर भाजपा नेता राजकुमार शाही एसपी के पास पहुंचे। संतोष से पूछताछ के बाद एसपी राजीव मल्होत्रा ने सीओ भाटपाररानी को मामले की जांचकर दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई का आदेश दिया।
चोरी का नहीं दर्ज हुआ है केस
देवरिया। 18 जुलाई को खामपार कस्बे में एक दुुकान में चोरी हुई थी। पीड़ित दुकानदार ने खामपार पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। थाने के दो सिपाहियों ने उसी आरोप में युवक को उठाया था।
विज्ञापन
चोरी का नहीं दर्ज हुआ है केस
देवरिया। 18 जुलाई को खामपार कस्बे में एक दुुकान में चोरी हुई थी। पीड़ित दुकानदार ने खामपार पुलिस को तहरीर दी। इस मामले में पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है। थाने के दो सिपाहियों ने उसी आरोप में युवक को उठाया था।
विज्ञापन