फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   तहसील में कांग्रेसी नेता ने आत्मदाह करने का नाटक किया

तहसील में कांग्रेसी नेता ने आत्मदाह करने का नाटक किया

Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
तहसील में कांग्रेसी नेता ने आत्मदाह करने का नाटक किया
रुद्रपुर। तहसील परिसर में रतनपुर पचलड़ी गांव के कांग्रेसी नेता ने आत्मदाह करने का नाटक किया। वह बोतल में किरासिन लेकर आग लगाने का अभिनय कर रहा था। नेता के हंगामे को देख एसडीएम ने पुलिस बुलाई। पुलिस के आते ही नेता मौके से भाग निकला। अपनी अजीबोगरीब हरकतों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले कांग्रेसी शेषनाथ ठाकुर ने इस बार जान देने की कोशिश की। वह कोटेदारों पर मारने पीटने का आरोप लगा रहे थे। उन्होंने कहा कि कोटेदारों के भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने पर उसकी पिटाई की। पुलिस और प्रशासन भ्रष्ट कोटेदारों से मिला है। मेरा एफआईआर दर्ज नहीं हो रहा है। कोटेदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से नाराज नेता ने प्लास्टिक के बोतल में किरासिन लेकर तहसील पहुंचा। वह जमीन पर बैठ कर चारो ओर कागज पर किरासिन डालकर आग जला दिया। नेता आग के बीच में बैठकर नारेबाजी कर रहा था। इसी दौरान मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही वह भाग गया। इस बाबत एसडीएम ने कहा कि तहसील में आकर आए दिन हंगामा करने की शिकायत मिली है। पुलिस को शांति व्यवस्था भंग करने में कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed